विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, बिजली दरों पर हंगामा, CM साय आज अलंकरण कार्यक्रम में, NHM कर्मियों की हड़ताल शुरू

Raipur, CG

16 जुलाई 2025, बुधवार को छत्तीसगढ़ की सियासी, सामाजिक और प्रशासनिक हलचलों से जुड़ी कई अहम घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

विधानसभा का मानसून सत्र आज तीसरे दिन में प्रवेश कर रहा है, वहीं बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। साथ ही राज्यभर के NHM संविदा कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं।

 विधानसभा सत्र में उठेंगे कृषि और उद्योग के मुद्दे

आज विधानसभा के प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। वहीं ध्यानाकर्षण में कृषि उपकरण वितरण में गड़बड़ी और उद्योगों से आमजन की परेशानी का मुद्दा छाया रह सकता है। तीन विधेयक पेश और दो पर चर्चा होने की संभावना है।

 सीएम साय का कार्यक्रम: विधानसभा के साथ 'उत्कृष्टता अलंकरण समारोह' में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहेंगे। शाम 6 बजे वे 'उत्कृष्टता अलंकरण समारोह' में शिरकत करेंगे, जहां उत्कृष्ट विधायक, संसदीय पत्रकार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे।

 कांग्रेस का बिजली बिलों के खिलाफ मोर्चा, JE ऑफिस का घेराव

बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहेगा। ब्लॉक स्तर पर JE कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 3 दिवसीय चरणों में चल रहा है।

 NHM कर्मियों की हड़ताल शुरू, 16 हजार कर्मचारी दो दिन सेवा से दूर

राज्यभर में 16,000 संविदा NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर हैं। डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, एएनएम समेत कई पद प्रभावित रहेंगे। इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने की आशंका है।

कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन आज से

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आज राज्यभर में कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांगों में केंद्र सरकार की गारंटी के अनुरूप सुविधाएं लागू करवाना और राज्य सरकार से लंबित मांगों का निपटारा शामिल है।

 नेक पहल: ग़रीब बच्चों को कॉपी-किताब, कपड़े और स्कूल सामग्री बांटी

गहोई यूथ रायपुर ने धनेली गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को प्रिंटर, कॉपी और पढ़ाई की सामग्री भेंट की। एक अनाथ बच्ची की सालभर की पढ़ाई का खर्च प्रीति पांडे ने उठाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

धार्मिक आयोजन भी छाए रहेंगे

  • जैन दादा गुरुदेव जाप: दादाबाड़ी, MG रोड, रात 8–10 बजे

  • अखंड रामायण पाठ: श्रीहनुमान मंदिर, बूढ़ापारा

  • रुद्राभिषेक: ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा

  • सहस्त्र जलधारा अभिषेक: श्रीसुरेश्वर महादेव पीठ, खम्हारडीह

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, बिजली दरों पर हंगामा, CM साय आज अलंकरण कार्यक्रम में, NHM कर्मियों की हड़ताल शुरू

Raipur, CG

विधानसभा का मानसून सत्र आज तीसरे दिन में प्रवेश कर रहा है, वहीं बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। साथ ही राज्यभर के NHM संविदा कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं।

 विधानसभा सत्र में उठेंगे कृषि और उद्योग के मुद्दे

आज विधानसभा के प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। वहीं ध्यानाकर्षण में कृषि उपकरण वितरण में गड़बड़ी और उद्योगों से आमजन की परेशानी का मुद्दा छाया रह सकता है। तीन विधेयक पेश और दो पर चर्चा होने की संभावना है।

 सीएम साय का कार्यक्रम: विधानसभा के साथ 'उत्कृष्टता अलंकरण समारोह' में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहेंगे। शाम 6 बजे वे 'उत्कृष्टता अलंकरण समारोह' में शिरकत करेंगे, जहां उत्कृष्ट विधायक, संसदीय पत्रकार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे।

 कांग्रेस का बिजली बिलों के खिलाफ मोर्चा, JE ऑफिस का घेराव

बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहेगा। ब्लॉक स्तर पर JE कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 3 दिवसीय चरणों में चल रहा है।

 NHM कर्मियों की हड़ताल शुरू, 16 हजार कर्मचारी दो दिन सेवा से दूर

राज्यभर में 16,000 संविदा NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर हैं। डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, एएनएम समेत कई पद प्रभावित रहेंगे। इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने की आशंका है।

कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन आज से

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आज राज्यभर में कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांगों में केंद्र सरकार की गारंटी के अनुरूप सुविधाएं लागू करवाना और राज्य सरकार से लंबित मांगों का निपटारा शामिल है।

 नेक पहल: ग़रीब बच्चों को कॉपी-किताब, कपड़े और स्कूल सामग्री बांटी

गहोई यूथ रायपुर ने धनेली गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को प्रिंटर, कॉपी और पढ़ाई की सामग्री भेंट की। एक अनाथ बच्ची की सालभर की पढ़ाई का खर्च प्रीति पांडे ने उठाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

धार्मिक आयोजन भी छाए रहेंगे

  • जैन दादा गुरुदेव जाप: दादाबाड़ी, MG रोड, रात 8–10 बजे

  • अखंड रामायण पाठ: श्रीहनुमान मंदिर, बूढ़ापारा

  • रुद्राभिषेक: ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा

  • सहस्त्र जलधारा अभिषेक: श्रीसुरेश्वर महादेव पीठ, खम्हारडीह

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-the-third-day-of-the-assembly-session-the-uproar/article-27799

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.