प्रेम प्रसंग के बाद युवक की मौत से फैला तनाव: चक्काजाम, लाठीचार्ज और पथराव से थमी दतिया की रफ्तार

Datia, MP

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के पचोखरा गांव में प्रेम संबंध को लेकर हुई एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-44 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर करीब 5-5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

हालात तब और बिगड़ गए जब पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और इसके जवाब में ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।

मामला क्या है?

21 वर्षीय आकाश रावत, निवासी पचोखरा, का गांव की एक किशोरी से प्रेम संबंध था। रविवार को लड़की पक्ष के परिजनों ने गोराघाट थाने में शिकायत दी थी। मृतक के ताऊ महेंद्र सिंह रावत का आरोप है कि लड़की वालों ने पहले 25 लाख रुपए के समझौते की मांग की और फिर आकाश को गांव से दूर डबरा-चिनौर रोड की तरफ भेजा, जहां उसे घेरकर पीटा गया।

आकाश ने मौत से पहले अपने ताऊ को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है और वह जान बचाकर भाग रहा है। कुछ देर बाद सिमरिया टेकरी के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि योजनाबद्ध हत्या है।

पोस्टमॉर्टम से पहले शव छीनकर चक्काजाम

मंगलवार शाम जब पुलिस आकाश का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जा रही थी, उसी दौरान परिजनों ने शव छीन लिया और बड़ोंकला तिराहे के पास रखकर चक्काजाम कर दिया। रात होते-होते स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। एसडीएम संतोष तिवारी और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ग्रामीणों का पथराव

रात करीब 10 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवाने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ ने जवाब में पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई सरकारी और निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव को फिर से कब्जे में ले लिया, लेकिन उसे कहां ले जाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

रेप की FIR, लेकिन मौत का रहस्य बरकरार

एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर किशोरी की शिकायत पर गोराघाट थाने में आकाश के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया था। कुछ ही घंटे बाद उसका शव डबरा रेलवे ट्रैक पर मिला। यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। फिलहाल हाईवे पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

प्रेम प्रसंग के बाद युवक की मौत से फैला तनाव: चक्काजाम, लाठीचार्ज और पथराव से थमी दतिया की रफ्तार

Datia, MP

हालात तब और बिगड़ गए जब पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और इसके जवाब में ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।

मामला क्या है?

21 वर्षीय आकाश रावत, निवासी पचोखरा, का गांव की एक किशोरी से प्रेम संबंध था। रविवार को लड़की पक्ष के परिजनों ने गोराघाट थाने में शिकायत दी थी। मृतक के ताऊ महेंद्र सिंह रावत का आरोप है कि लड़की वालों ने पहले 25 लाख रुपए के समझौते की मांग की और फिर आकाश को गांव से दूर डबरा-चिनौर रोड की तरफ भेजा, जहां उसे घेरकर पीटा गया।

आकाश ने मौत से पहले अपने ताऊ को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है और वह जान बचाकर भाग रहा है। कुछ देर बाद सिमरिया टेकरी के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि योजनाबद्ध हत्या है।

पोस्टमॉर्टम से पहले शव छीनकर चक्काजाम

मंगलवार शाम जब पुलिस आकाश का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जा रही थी, उसी दौरान परिजनों ने शव छीन लिया और बड़ोंकला तिराहे के पास रखकर चक्काजाम कर दिया। रात होते-होते स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। एसडीएम संतोष तिवारी और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ग्रामीणों का पथराव

रात करीब 10 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवाने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ ने जवाब में पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई सरकारी और निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव को फिर से कब्जे में ले लिया, लेकिन उसे कहां ले जाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

रेप की FIR, लेकिन मौत का रहस्य बरकरार

एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर किशोरी की शिकायत पर गोराघाट थाने में आकाश के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया था। कुछ ही घंटे बाद उसका शव डबरा रेलवे ट्रैक पर मिला। यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। फिलहाल हाईवे पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/stress-spread-by-the-death-of-a-young-man-after/article-27783

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.