मध्यप्रदेश में फिर तेज बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार 16 जुलाई को प्रदेश के 18 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

खासकर पूर्वी जिलों में तेज़ बारिश की संभावना जताई गई है, जहां अगले 24 घंटों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ क्षेत्रों में 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 4 इंच तक वर्षा का अनुमान है।

बारिश का अब तक का आंकड़ा

प्रदेश के पूर्वी हिस्सों — जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग — में अब तक औसत से 86% अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी जिलों — भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम — में भी 57% अधिक वर्षा हो चुकी है। राज्यभर में अब तक कुल 18.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 72% ज्यादा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मॉनसून सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे अगले दो दिन कई जिलों में लगातार भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों से निचले इलाकों में न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने, और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में फिर तेज बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Bhopal, MP

खासकर पूर्वी जिलों में तेज़ बारिश की संभावना जताई गई है, जहां अगले 24 घंटों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ क्षेत्रों में 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 4 इंच तक वर्षा का अनुमान है।

बारिश का अब तक का आंकड़ा

प्रदेश के पूर्वी हिस्सों — जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग — में अब तक औसत से 86% अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी जिलों — भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम — में भी 57% अधिक वर्षा हो चुकी है। राज्यभर में अब तक कुल 18.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 72% ज्यादा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मॉनसून सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे अगले दो दिन कई जिलों में लगातार भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों से निचले इलाकों में न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने, और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/meteorological-department-warns-in-18-districts/article-27795

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.