मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से बंद होगी डायल-100 सेवा, अब आपात स्थिति में डायल करें 112

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में आपात सेवाओं के लिए लंबे समय से सक्रिय डायल-100 सेवा अब इतिहास बनने जा रही है। राज्य सरकार ने इसे 15 अगस्त 2025 से बंद करने का निर्णय लिया है।

इसकी जगह अब डायल-112 सेवा शुरू की जा रही है, जो तकनीकी रूप से अधिक उन्नत और तेज़ रिस्पॉन्स देने वाली होगी।

नई सेवा, नई तकनीक
डायल-112 के तहत राज्यभर में 1200 नई बोलेरो नियो गाड़ियां तैनात की जाएंगी। इन गाड़ियों में जीपीएस, वायरलेस सिस्टम, डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। किसी भी आपातकालीन कॉल के बाद ये वाहन तेजी से लोकेशन ट्रेस कर घटनास्थल पर पहुंच सकेंगी।

10 साल की डायल-100 सेवा को अलविदा
वर्ष 2015 में शुरू हुई डायल-100 सेवा का कार्यकाल मूलतः 5 वर्षों के लिए तय किया गया था, लेकिन तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से इसे 10 वर्षों तक जारी रखा गया। इस दौरान लाखों लोगों ने इस सेवा से सहायता पाई, जिनमें घायलों को अस्पताल पहुंचाने जैसी जीवनरक्षक सेवाएं भी शामिल रहीं। अब इसका स्थान जीवीके (GVK) कंपनी द्वारा संचालित डायल-112 लेगी, जो पहले से ही राज्य में एम्बुलेंस सेवाएं चला रही है।

सभी जिलों में एक समान नेटवर्क
नए कॉल सेंटर के ज़रिए अब इमरजेंसी कॉल्स का संचालन एक केंद्रीकृत सिस्टम से होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश के सभी जिलों में एक जैसी आपातकालीन सेवा और समयबद्ध सहायता उपलब्ध हो

दूसरे राज्यों की तर्ज पर
डायल-112 सेवा पहले से ही हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। अब मध्यप्रदेश इसे अपनाकर आपात सेवाओं को और अधिक तेज़ और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से बंद होगी डायल-100 सेवा, अब आपात स्थिति में डायल करें 112

Bhopal, MP

इसकी जगह अब डायल-112 सेवा शुरू की जा रही है, जो तकनीकी रूप से अधिक उन्नत और तेज़ रिस्पॉन्स देने वाली होगी।

नई सेवा, नई तकनीक
डायल-112 के तहत राज्यभर में 1200 नई बोलेरो नियो गाड़ियां तैनात की जाएंगी। इन गाड़ियों में जीपीएस, वायरलेस सिस्टम, डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। किसी भी आपातकालीन कॉल के बाद ये वाहन तेजी से लोकेशन ट्रेस कर घटनास्थल पर पहुंच सकेंगी।

10 साल की डायल-100 सेवा को अलविदा
वर्ष 2015 में शुरू हुई डायल-100 सेवा का कार्यकाल मूलतः 5 वर्षों के लिए तय किया गया था, लेकिन तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से इसे 10 वर्षों तक जारी रखा गया। इस दौरान लाखों लोगों ने इस सेवा से सहायता पाई, जिनमें घायलों को अस्पताल पहुंचाने जैसी जीवनरक्षक सेवाएं भी शामिल रहीं। अब इसका स्थान जीवीके (GVK) कंपनी द्वारा संचालित डायल-112 लेगी, जो पहले से ही राज्य में एम्बुलेंस सेवाएं चला रही है।

सभी जिलों में एक समान नेटवर्क
नए कॉल सेंटर के ज़रिए अब इमरजेंसी कॉल्स का संचालन एक केंद्रीकृत सिस्टम से होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश के सभी जिलों में एक जैसी आपातकालीन सेवा और समयबद्ध सहायता उपलब्ध हो

दूसरे राज्यों की तर्ज पर
डायल-112 सेवा पहले से ही हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। अब मध्यप्रदेश इसे अपनाकर आपात सेवाओं को और अधिक तेज़ और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dial-100-service-will-be-closed-in-madhya-pradesh-from-august/article-27779

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.