टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी में टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा

स्पोर्ट्स डेस्क

On

अप्रैल में 5 मैचों की सीरीज, इंग्लैंड में होने वाले ICC टूर्नामेंट से पहले अहम अभ्यास

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान को मजबूती देने के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच अप्रैल में पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज जून में इंग्लैंड में शुरू होने वाले ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अहम परीक्षा मानी जा रही है।

तीन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

सीरीज के मुकाबले 17 से 27 अप्रैल के बीच साउथ अफ्रीका के तीन शहरों—डरबन, जोहान्सबर्ग और बेनोनी—में आयोजित होंगे। शुरुआती दो मैच डरबन में होंगे, इसके बाद दो मुकाबले जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे, जबकि सीरीज का अंतिम टी-20 बेनोनी में होगा।

वर्ल्ड कप से पहले व्यस्त शेड्यूल

भारत ने नवंबर 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया। आने वाले महीनों में भारतीय टीम का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। फरवरी और मार्च में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगा। साउथ अफ्रीका दौरे के बाद टीम इंग्लैंड पहुंचकर मेजबान टीम के खिलाफ भी टी-20 मुकाबले खेलेगी, जिससे वर्ल्ड कप से पहले हालात से तालमेल बैठाया जा सके।

साउथ अफ्रीका की भी कड़ी तैयारी

भारतीय टीम से भिड़ने से पहले साउथ अफ्रीका की महिला टीम भी कई अहम सीरीज खेलेगी। फरवरी-मार्च में वह पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में उतरेगी। इसके बाद मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी और फिर भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-साउथ अफ्रीका

इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 में शामिल हैं। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और क्वालिफाइंग राउंड से आने वाली दो टीमें भी होंगी, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा रहने की उम्मीद है।

खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश

अब तक भारतीय महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। टीम 2020 में एक बार फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी लगातार तीन ICC वर्ल्ड कप फाइनल हार चुकी है। ऐसे में दोनों टीमें इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी।

--------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/team-indias-tour-of-south-africa-in-preparation-for-t20/article-43841

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.