छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 3 नक्सली ढेर, 8 लाख का इनामी शामिल

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी-ओडिशा सीमा पर रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। मौके से SLR, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12-बोर बंदूक बरामद हुई। कांकेर SP कल्याण एलिसेला ने इसकी पुष्टि की।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी जंगलों में DRG, BSF और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने कड़ी जवाबी कार्रवाई कर तीनों को ढेर कर दिया।

मारे गए नक्सलियों में सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर श्रवण, नगरी एरिया कमेटी डिप्टी कमांडर राजेश और सदस्य बसंती शामिल हैं। इन पर क्रमशः 8 लाख, 5 लाख और 1 लाख रुपये का इनाम था।

पिछली बड़ी कार्रवाई

कुछ दिन पहले नारायणपुर जिले में भी सुरक्षा बलों ने सेंट्रल कमेटी के दो नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया था, जिन पर 1.8-1.8 करोड़ का इनाम था। वहीं, 11 सितंबर को गरियाबंद में 10 इनामी नक्सलियों को मारा गया था। इसमें डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली मोडेम बालाकृष्ण भी शामिल था।

हथियार और सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों ने मौके से एके-47, इंसास राइफल, SLR, 12-बोर बंदूक, पिस्टल और विस्फोटक सामग्री बरामद की। एडीजी एंटी-नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि जंगल में नक्सलियों को घेरकर मार गिराया गया, जिससे बड़े नक्सली नेटवर्क को तोड़ा गया।

सुरक्षाबलों का संदेश

रायपुर रेंज के IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि जवानों ने नक्सलियों के पांव पसारने से पहले उनकी स्थिति खत्म कर दी। SP निखिल राखेचा ने चेतावनी दी कि अब भी जो नक्सली मुख्यधारा में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें सरकार की सरेंडर नीति का लाभ लेना चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 3 नक्सली ढेर, 8 लाख का इनामी शामिल

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी-ओडिशा सीमा पर रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। मौके से SLR, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12-बोर बंदूक बरामद हुई। कांकेर SP कल्याण एलिसेला ने इसकी पुष्टि की।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी जंगलों में DRG, BSF और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने कड़ी जवाबी कार्रवाई कर तीनों को ढेर कर दिया।

मारे गए नक्सलियों में सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर श्रवण, नगरी एरिया कमेटी डिप्टी कमांडर राजेश और सदस्य बसंती शामिल हैं। इन पर क्रमशः 8 लाख, 5 लाख और 1 लाख रुपये का इनाम था।

पिछली बड़ी कार्रवाई

कुछ दिन पहले नारायणपुर जिले में भी सुरक्षा बलों ने सेंट्रल कमेटी के दो नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया था, जिन पर 1.8-1.8 करोड़ का इनाम था। वहीं, 11 सितंबर को गरियाबंद में 10 इनामी नक्सलियों को मारा गया था। इसमें डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली मोडेम बालाकृष्ण भी शामिल था।

हथियार और सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों ने मौके से एके-47, इंसास राइफल, SLR, 12-बोर बंदूक, पिस्टल और विस्फोटक सामग्री बरामद की। एडीजी एंटी-नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि जंगल में नक्सलियों को घेरकर मार गिराया गया, जिससे बड़े नक्सली नेटवर्क को तोड़ा गया।

सुरक्षाबलों का संदेश

रायपुर रेंज के IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि जवानों ने नक्सलियों के पांव पसारने से पहले उनकी स्थिति खत्म कर दी। SP निखिल राखेचा ने चेतावनी दी कि अब भी जो नक्सली मुख्यधारा में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें सरकार की सरेंडर नीति का लाभ लेना चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/3-naxalites-piled-up-8-lakh-prize-in-action-of/article-34196

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.