गांधी जयंती पर खादी अपनाने की अपील, मुख्यमंत्री साय ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

RAIPUR, CG

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सुना। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर खादी वस्त्र खरीदना राष्ट्रहित और स्वदेशी अभियान को सशक्त बनाने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे 2 अक्टूबर को कम से कम एक खादी का परिधान अवश्य खरीदें, ताकि स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि दिवाली जैसे त्यौहार में हमें अपने आसपास के उत्पादों और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को अपनाना चाहिए।

साय ने कहा कि ‘मन की बात’ कोई राजनीतिक मंच नहीं है बल्कि यह समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को सामने लाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री देश की उन प्रेरणादायी कहानियों को साझा करते हैं, जिनसे नई पीढ़ी सीख ले सके। इस बार उन्होंने भारतीय नौसेना की दो बेटियों का जिक्र किया, जिन्होंने कठिन समुद्री सफर पूरा कर महिला शक्ति की नई मिसाल पेश की।

उन्होंने जानकारी दी कि रायपुर में 300 से अधिक स्थलों पर सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया, जो प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। साथ ही मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

तमिलनाडु में अभिनेता विजय की राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ पर मुख्यमंत्री साय ने गहरी संवेदना प्रकट की और मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संदेश दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2025 By दैनिक जागरण

गांधी जयंती पर खादी अपनाने की अपील, मुख्यमंत्री साय ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

RAIPUR, CG

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे 2 अक्टूबर को कम से कम एक खादी का परिधान अवश्य खरीदें, ताकि स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि दिवाली जैसे त्यौहार में हमें अपने आसपास के उत्पादों और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को अपनाना चाहिए।

साय ने कहा कि ‘मन की बात’ कोई राजनीतिक मंच नहीं है बल्कि यह समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को सामने लाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री देश की उन प्रेरणादायी कहानियों को साझा करते हैं, जिनसे नई पीढ़ी सीख ले सके। इस बार उन्होंने भारतीय नौसेना की दो बेटियों का जिक्र किया, जिन्होंने कठिन समुद्री सफर पूरा कर महिला शक्ति की नई मिसाल पेश की।

उन्होंने जानकारी दी कि रायपुर में 300 से अधिक स्थलों पर सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया, जो प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। साथ ही मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

तमिलनाडु में अभिनेता विजय की राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ पर मुख्यमंत्री साय ने गहरी संवेदना प्रकट की और मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संदेश दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-listened-to-pm-modis-mann-ki-baat/article-34190

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.