बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bijapur, CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा जंगलों में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

शनिवार शाम से जारी ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी संख्या में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि इलाके में अब भी रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

मुठभेड़ की शुरुआत खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि बासागुड़ा क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में नक्सली गतिविधियां चल रही हैं। जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के पास से INSAS, SLR और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं।

मानसून में भी तेज़ है ऑपरेशन

बारिश के मौसम में भी "ऑपरेशन मानसून" के तहत सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। 18 जुलाई को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में मुठभेड़ के दौरान 6 नक्सली ढेर किए गए थे। उस दौरान AK-47 और अन्य घातक हथियार बरामद किए गए थे।

वहीं 5 जुलाई को बीजापुर जिले में एक और मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया था। इससे पहले 26 जून को अबूझमाड़ क्षेत्र में 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इन दोनों पर लाखों का इनाम घोषित था — जिसमें एक एरिया कमेटी मेंबर सीमा पर 5 लाख और पार्टी मेंबर रांझू पर 1 लाख का इनाम था।

माओवादी नेटवर्क पर लगातार प्रहार

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार हो रही कार्रवाइयों से नक्सल संगठन कुटुल एरिया कमेटी और आसपास के नेटवर्क को गंभीर क्षति पहुंची है। बीजापुर और नारायणपुर जैसे माओवादी प्रभाव वाले क्षेत्रों में लगातार मुठभेड़ें यह संकेत देती हैं कि सुरक्षाबल अब जंगल के भीतर तक पहुंच बना रहे हैं, जिससे नक्सलियों की पकड़ कमजोर हो रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bijapur, CG

शनिवार शाम से जारी ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी संख्या में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि इलाके में अब भी रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

मुठभेड़ की शुरुआत खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि बासागुड़ा क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में नक्सली गतिविधियां चल रही हैं। जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के पास से INSAS, SLR और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं।

मानसून में भी तेज़ है ऑपरेशन

बारिश के मौसम में भी "ऑपरेशन मानसून" के तहत सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। 18 जुलाई को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में मुठभेड़ के दौरान 6 नक्सली ढेर किए गए थे। उस दौरान AK-47 और अन्य घातक हथियार बरामद किए गए थे।

वहीं 5 जुलाई को बीजापुर जिले में एक और मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया था। इससे पहले 26 जून को अबूझमाड़ क्षेत्र में 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इन दोनों पर लाखों का इनाम घोषित था — जिसमें एक एरिया कमेटी मेंबर सीमा पर 5 लाख और पार्टी मेंबर रांझू पर 1 लाख का इनाम था।

माओवादी नेटवर्क पर लगातार प्रहार

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार हो रही कार्रवाइयों से नक्सल संगठन कुटुल एरिया कमेटी और आसपास के नेटवर्क को गंभीर क्षति पहुंची है। बीजापुर और नारायणपुर जैसे माओवादी प्रभाव वाले क्षेत्रों में लगातार मुठभेड़ें यह संकेत देती हैं कि सुरक्षाबल अब जंगल के भीतर तक पहुंच बना रहे हैं, जिससे नक्सलियों की पकड़ कमजोर हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/4-naxalite-heaps-recovered-in-large-action-encounter-of-security/article-28922

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.