धन के लालच में इंसानियत की बलि: 7 साल की मासूम की तांत्रिक अनुष्ठान में निर्मम हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Mungeli, CG

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। महज सात साल की एक मासूम बच्ची को ‘झरन पूजा’ नामक तांत्रिक अनुष्ठान के तहत धन और समृद्धि पाने के लालच में मौत के घाट उतार दिया गया।

 घटना जिले के कोसाबाड़ी गांव की है, जहां बच्ची लाली उर्फ महेश्वरी गोस्वामी की हत्या में शामिल आरोपियों में खुद उसके रिश्तेदार—भाई, भाभी और अन्य जान-पहचान के लोग निकले। नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे हुआ खुलासा?

11 अप्रैल की रात बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी और अगली सुबह लापता मिली। एक महीने तक खोजबीन के बाद 6 मई को श्मशान के पास खेत में खोपड़ी और मानव अस्थियाँ मिलीं। DNA जांच से पुष्टि हुई कि ये अवशेष लाली के ही थे। पोस्टमॉर्टम में बच्ची पर गहरे चोट के निशान और तांत्रिक क्रियाओं के प्रमाण मिले।

 अंधविश्वास का अंधा जाल

पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि यह ‘झरन पूजा’ नामक एक काले तांत्रिक अनुष्ठान का हिस्सा था, जिसमें बलि दी जाती है ताकि धन, समृद्धि और मान-सम्मान मिल सके। इस खौफनाक योजना में शामिल पांच आरोपी हैं:

  1. चिम्मन गिरी गोस्वामी – बच्ची का रिश्तेदार भाई

  2. ऋतु गोस्वामी – चिम्मन की पत्नी, मुख्य साजिशकर्ता

  3. नरेंद्र मार्को – जिसने बच्ची को घर से उठाया

  4. आकाश मरावी – तांत्रिक अनुष्ठान का सहायक

  5. रामरतन निषाद – बैगा, जिसने झाड़फूंक और बलि करवाई

आरोपियों पर लगा ये केस

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 103(1), 140, 137(2), 61 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू, पूजा सामग्री और अन्य सबूत पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

 वैज्ञानिक जांच और पुलिस की मेहनत

इस केस की जांच में पुलिस ने अत्याधुनिक जांच पद्धतियाँ अपनाईं, जैसे नार्को एनालिसिस, पॉलीग्राफ टेस्ट, और ब्रेन मैपिंग। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी।

 गांव में मातम, समाज में आक्रोश

पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग स्तब्ध हैं कि अंधविश्वास की वजह से इतने क्रूर ढंग से एक मासूम की जान ले ली गई। प्रशासन अब इस तरह की कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धन के लालच में इंसानियत की बलि: 7 साल की मासूम की तांत्रिक अनुष्ठान में निर्मम हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Mungeli, CG

 घटना जिले के कोसाबाड़ी गांव की है, जहां बच्ची लाली उर्फ महेश्वरी गोस्वामी की हत्या में शामिल आरोपियों में खुद उसके रिश्तेदार—भाई, भाभी और अन्य जान-पहचान के लोग निकले। नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे हुआ खुलासा?

11 अप्रैल की रात बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी और अगली सुबह लापता मिली। एक महीने तक खोजबीन के बाद 6 मई को श्मशान के पास खेत में खोपड़ी और मानव अस्थियाँ मिलीं। DNA जांच से पुष्टि हुई कि ये अवशेष लाली के ही थे। पोस्टमॉर्टम में बच्ची पर गहरे चोट के निशान और तांत्रिक क्रियाओं के प्रमाण मिले।

 अंधविश्वास का अंधा जाल

पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि यह ‘झरन पूजा’ नामक एक काले तांत्रिक अनुष्ठान का हिस्सा था, जिसमें बलि दी जाती है ताकि धन, समृद्धि और मान-सम्मान मिल सके। इस खौफनाक योजना में शामिल पांच आरोपी हैं:

  1. चिम्मन गिरी गोस्वामी – बच्ची का रिश्तेदार भाई

  2. ऋतु गोस्वामी – चिम्मन की पत्नी, मुख्य साजिशकर्ता

  3. नरेंद्र मार्को – जिसने बच्ची को घर से उठाया

  4. आकाश मरावी – तांत्रिक अनुष्ठान का सहायक

  5. रामरतन निषाद – बैगा, जिसने झाड़फूंक और बलि करवाई

आरोपियों पर लगा ये केस

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 103(1), 140, 137(2), 61 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू, पूजा सामग्री और अन्य सबूत पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

 वैज्ञानिक जांच और पुलिस की मेहनत

इस केस की जांच में पुलिस ने अत्याधुनिक जांच पद्धतियाँ अपनाईं, जैसे नार्को एनालिसिस, पॉलीग्राफ टेस्ट, और ब्रेन मैपिंग। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी।

 गांव में मातम, समाज में आक्रोश

पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग स्तब्ध हैं कि अंधविश्वास की वजह से इतने क्रूर ढंग से एक मासूम की जान ले ली गई। प्रशासन अब इस तरह की कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-greed-of-money-the-sacrifice-of-humanity-7/article-28926

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.