MP : 53 जिलों में अलर्ट, नर्मदा उफान पर, कई शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरे जोर पर है और जुलाई की विदाई मूसलाधार बारिश के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 53 जिलों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नदियों का जलस्तर खतरनाक सीमा को पार कर गया है और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं।

राज्य पर छाया मॉनसून का सबसे शक्तिशाली सिस्टम

इस समय प्रदेश में इस सीजन का सबसे शक्तिशाली मॉनसून सिस्टम सक्रिय है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र, दो ट्रफ लाइनें और दो चक्रवाती परिसंचरण मिलकर प्रदेश भर में मेघों की घनी परतें बना चुके हैं। इससे अगले चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

आज रविवार को प्रदेश के शिवपुरी और अशोकनगर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, देवास, सीहोर, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

नर्मदा खतरे के पार, बाढ़ जैसी स्थिति

प्रदेश की जीवनरेखा नर्मदा नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, डबरा (ग्वालियर) जैसे शहरों में तेज बारिश और जलभराव के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।
सीहोर के आष्टा और ग्वालियर के डबरा में घरों और दुकानों में पानी घुसने की खबरें हैं। कई मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं।

शैक्षणिक गतिविधियों पर असर, प्रशासन हाई अलर्ट पर

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद करने पर विचार किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया है। कई जगह राहत शिविर और नावों की व्यवस्था की जा रही है।

31 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 31 जुलाई तक प्रदेश में सक्रिय रहेगा। कुछ जिलों में इस दौरान 250 से 300 मिमी तक वर्षा हो सकती है, जिससे और अधिक जलभराव, सड़क जाम और बाढ़ जैसी परिस्थिति बन सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP : 53 जिलों में अलर्ट, नर्मदा उफान पर, कई शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरे जोर पर है और जुलाई की विदाई मूसलाधार बारिश के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 53 जिलों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नदियों का जलस्तर खतरनाक सीमा को पार कर गया है और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं।

राज्य पर छाया मॉनसून का सबसे शक्तिशाली सिस्टम

इस समय प्रदेश में इस सीजन का सबसे शक्तिशाली मॉनसून सिस्टम सक्रिय है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र, दो ट्रफ लाइनें और दो चक्रवाती परिसंचरण मिलकर प्रदेश भर में मेघों की घनी परतें बना चुके हैं। इससे अगले चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

आज रविवार को प्रदेश के शिवपुरी और अशोकनगर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, देवास, सीहोर, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

नर्मदा खतरे के पार, बाढ़ जैसी स्थिति

प्रदेश की जीवनरेखा नर्मदा नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, डबरा (ग्वालियर) जैसे शहरों में तेज बारिश और जलभराव के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।
सीहोर के आष्टा और ग्वालियर के डबरा में घरों और दुकानों में पानी घुसने की खबरें हैं। कई मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं।

शैक्षणिक गतिविधियों पर असर, प्रशासन हाई अलर्ट पर

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद करने पर विचार किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया है। कई जगह राहत शिविर और नावों की व्यवस्था की जा रही है।

31 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 31 जुलाई तक प्रदेश में सक्रिय रहेगा। कुछ जिलों में इस दौरान 250 से 300 मिमी तक वर्षा हो सकती है, जिससे और अधिक जलभराव, सड़क जाम और बाढ़ जैसी परिस्थिति बन सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/alert-in-53-districts-narmada-boom-in-many-cities-disrupted/article-28940

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.