शेयर बाजार में हफ्ते के अंत पर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 721 अंक लुढ़का

Business

25 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 721 अंक गिरकर 81,463 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ने भी 225 अंकों की गिरावट के साथ 24,837 का स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही, केवल एक स्टॉक ही हरे निशान में बंद हुआ। बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई, जो 4.78% फिसलकर बंद हुआ। इसके अलावा टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व जैसे दिग्गज शेयरों में भी 1% से 2.6% तक की गिरावट आई।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट रही जबकि सिर्फ 7 शेयरों में तेजी देखने को मिली। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो NSE मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.61% की गिरावट आई, जबकि सरकारी बैंकों में 1.70%, मेटल सेक्टर में 1.64%, IT में 1.42% और ऑटो सेक्टर में 1.27% की कमजोरी देखी गई। फार्मा सेक्टर ने कुछ राहत दी और 0.54% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से संकेत मिले-जुले रहे। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.88% गिरकर 41,456 पर बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.18% की हल्की बढ़त के साथ 3,196 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.09% की गिरावट के साथ 25,388 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.33% गिरकर 3,594 पर बंद हुआ।

इससे पहले, 24 जुलाई को अमेरिकी बाजारों में मजबूती देखने को मिली थी। डाउ जोन्स 0.70% की तेजी के साथ 44,694 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.18% ऊपर 21,058 पर और S&P 500 मामूली 0.070% की बढ़त के साथ 6,363 पर बंद हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में हफ्ते के अंत पर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 721 अंक लुढ़का

Business

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही, केवल एक स्टॉक ही हरे निशान में बंद हुआ। बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई, जो 4.78% फिसलकर बंद हुआ। इसके अलावा टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व जैसे दिग्गज शेयरों में भी 1% से 2.6% तक की गिरावट आई।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट रही जबकि सिर्फ 7 शेयरों में तेजी देखने को मिली। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो NSE मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.61% की गिरावट आई, जबकि सरकारी बैंकों में 1.70%, मेटल सेक्टर में 1.64%, IT में 1.42% और ऑटो सेक्टर में 1.27% की कमजोरी देखी गई। फार्मा सेक्टर ने कुछ राहत दी और 0.54% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से संकेत मिले-जुले रहे। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.88% गिरकर 41,456 पर बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.18% की हल्की बढ़त के साथ 3,196 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.09% की गिरावट के साथ 25,388 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.33% गिरकर 3,594 पर बंद हुआ।

इससे पहले, 24 जुलाई को अमेरिकी बाजारों में मजबूती देखने को मिली थी। डाउ जोन्स 0.70% की तेजी के साथ 44,694 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.18% ऊपर 21,058 पर और S&P 500 मामूली 0.070% की बढ़त के साथ 6,363 पर बंद हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-drops-721-points-in-the-stock-market-at-the/article-28795

खबरें और भी हैं

इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या से टूटा परिवार, मां का शव देख सदमे में बेटी

टाप न्यूज

इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या से टूटा परिवार, मां का शव देख सदमे में बेटी

कक्षा 9 की छात्रा ने घर पहुंचकर देखी खौफनाक घटना, पति पर हत्या का शक; पुलिस तलाश में जुटी
मध्य प्रदेश 
इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या से टूटा परिवार, मां का शव देख सदमे में बेटी

ताज होटल को बम धमाके की धमकी से हड़कंप, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नवी मुंबई पुलिस को देर रात आया धमकी भरा कॉल, होटल परिसर में चलाया गया तलाशी अभियान; कॉल करने वाले...
देश विदेश 
ताज होटल को बम धमाके की धमकी से हड़कंप, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

30 सेकंड में 195 किस, ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

रेनाटो अल्वेस और नाइआरा रोबर्टा ने प्यार को बदला रिकॉर्ड में, आधे मिनट में सबसे ज्यादा किस करने वाली जोड़ी...
स्पेशल खबरें 
30 सेकंड में 195 किस, ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

मेकअप से ज्यादा स्किन केयर जरूरी, रोजाना की छोटी आदतों से पाएं नेचुरल ग्लो

महंगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स से पहले अपनाएं बेसिक स्किन रूटीन, सही देखभाल से लंबे समय तक बनी रह सकती है त्वचा...
लाइफ स्टाइल 
मेकअप से ज्यादा स्किन केयर जरूरी, रोजाना की छोटी आदतों से पाएं नेचुरल ग्लो

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.