डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की ओर भारत, DRDO को मिले 29 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा

Business

भारत अब रक्षा उपकरणों और तकनीकों के लिए विदेशों पर निर्भर नहीं रहेगा। केंद्र सरकार ने स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने के लिए DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) को बीते तीन वर्षों में कुल 29,558 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं सौंपी हैं।

इन परियोजनाओं का मकसद देश में ही नई मिसाइलें, आधुनिक ड्रोन, स्वदेशी इंजन और रक्षा तकनीक विकसित करना है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मेड इन इंडिया हथियारों की सफलता के बाद सरकार ने आत्मनिर्भर रक्षा नीति को और आक्रामक रूप से लागू करना शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर निर्णायक स्ट्राइक की थी और दुश्मन की कई हमलों को असफल किया था।

तीन वर्षों में DRDO को मिले इतने प्रोजेक्ट:

  • 2023: 40 प्रोजेक्ट – ₹3,842 करोड़

  • 2024: 43 प्रोजेक्ट – ₹22,175 करोड़

  • 2025 (अब तक): 20 प्रोजेक्ट – ₹3,540 करोड़

इन फंड्स का उपयोग खासकर उन तकनीकों पर किया जा रहा है जो आधुनिक युद्धों के लिए जरूरी हैं, जैसे –

  • कावेरी डेरिवेटिव इंजन (KDE): जो बिना पायलट वाले स्ट्राइक ड्रोन को शक्ति देगा।

  • इस इंजन से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर 723 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

देश में तेज़ी से विकसित होगी रक्षा तकनीक:

रक्षा मंत्रालय की नई नीतियों के तहत:

  • DRDO ने देशभर में 15 नए रिसर्च सेंटर स्थापित किए हैं, खासकर IITs और प्रमुख विश्वविद्यालयों में।

  • DRDO की पेटेंट टेक्नोलॉजी अब भारतीय कंपनियों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।

  • ड्रोन और छोटे विमानों की सिविल व मिलिट्री सर्टिफिकेशन प्रक्रिया एक जैसी होगी, जिससे उद्योगों को फायदा मिलेगा।

  • DRDO की टेस्टिंग लैब्स अब निजी क्षेत्र के लिए भी खुलेंगी।

  • TDF (Technology Development Fund) के जरिए कंपनियों को नई रक्षा तकनीक विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संसद में जानकारी दी कि ये सभी प्रयास ‘आत्मनिर्भर भारत’ को सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं। इससे न केवल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की ओर भारत, DRDO को मिले 29 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा

Business

इन परियोजनाओं का मकसद देश में ही नई मिसाइलें, आधुनिक ड्रोन, स्वदेशी इंजन और रक्षा तकनीक विकसित करना है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मेड इन इंडिया हथियारों की सफलता के बाद सरकार ने आत्मनिर्भर रक्षा नीति को और आक्रामक रूप से लागू करना शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर निर्णायक स्ट्राइक की थी और दुश्मन की कई हमलों को असफल किया था।

तीन वर्षों में DRDO को मिले इतने प्रोजेक्ट:

  • 2023: 40 प्रोजेक्ट – ₹3,842 करोड़

  • 2024: 43 प्रोजेक्ट – ₹22,175 करोड़

  • 2025 (अब तक): 20 प्रोजेक्ट – ₹3,540 करोड़

इन फंड्स का उपयोग खासकर उन तकनीकों पर किया जा रहा है जो आधुनिक युद्धों के लिए जरूरी हैं, जैसे –

  • कावेरी डेरिवेटिव इंजन (KDE): जो बिना पायलट वाले स्ट्राइक ड्रोन को शक्ति देगा।

  • इस इंजन से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर 723 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

देश में तेज़ी से विकसित होगी रक्षा तकनीक:

रक्षा मंत्रालय की नई नीतियों के तहत:

  • DRDO ने देशभर में 15 नए रिसर्च सेंटर स्थापित किए हैं, खासकर IITs और प्रमुख विश्वविद्यालयों में।

  • DRDO की पेटेंट टेक्नोलॉजी अब भारतीय कंपनियों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।

  • ड्रोन और छोटे विमानों की सिविल व मिलिट्री सर्टिफिकेशन प्रक्रिया एक जैसी होगी, जिससे उद्योगों को फायदा मिलेगा।

  • DRDO की टेस्टिंग लैब्स अब निजी क्षेत्र के लिए भी खुलेंगी।

  • TDF (Technology Development Fund) के जरिए कंपनियों को नई रक्षा तकनीक विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संसद में जानकारी दी कि ये सभी प्रयास ‘आत्मनिर्भर भारत’ को सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं। इससे न केवल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/india-drdo-gets-more-than-29-thousand-crore-rupees-towards/article-28846

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.