कैसे नशा मुक्त होगा एमपी? पुलिसकर्मी ही बन रहे नशे के सौदागर, 30 किलो डोडाचूरा के साथ आरक्षक गिरफ्तार

Mandsaur, MP

मध्यप्रदेश में नशामुक्ति अभियान ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है, लेकिन जब खुद पुलिसकर्मी ही नशे के कारोबार में लिप्त पाए जाएं, तो अभियान की गंभीरता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

 मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने बीती रात 30 किलो डोडाचूरा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक आरोपी स्वयं मध्यप्रदेश पुलिस का आरक्षक निकला।

गिरफ्तार किया गया आरक्षक राजेंद्र सिंह, नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ था। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंजाखेड़ी-बूढ़ा मार्ग से एक संदिग्ध कार नशीले पदार्थ की तस्करी कर रही है। बूढ़ा चौकी पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की और कार की तलाशी में 30 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपियों को मंदसौर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन की रिमांड प्राप्त हुई है। इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान एक और नाम कमलसिंह सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसे भी इस केस में आरोपी बनाया है।

घटना सामने आने के तुरंत बाद नीमच के पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया है। मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

एक ओर प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान चल रहा है, तो दूसरी ओर पुलिस विभाग के ही कुछ कर्मचारी नशे की तस्करी में शामिल हैं। यह घटना पूरे विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर रही है और यह स्पष्ट करता है कि नशे के खिलाफ जंग जीतने से पहले खुद पुलिस व्यवस्था को भी स्वच्छ करना ज़रूरी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कैसे नशा मुक्त होगा एमपी? पुलिसकर्मी ही बन रहे नशे के सौदागर, 30 किलो डोडाचूरा के साथ आरक्षक गिरफ्तार

Mandsaur, MP

 मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने बीती रात 30 किलो डोडाचूरा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक आरोपी स्वयं मध्यप्रदेश पुलिस का आरक्षक निकला।

गिरफ्तार किया गया आरक्षक राजेंद्र सिंह, नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ था। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंजाखेड़ी-बूढ़ा मार्ग से एक संदिग्ध कार नशीले पदार्थ की तस्करी कर रही है। बूढ़ा चौकी पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की और कार की तलाशी में 30 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपियों को मंदसौर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन की रिमांड प्राप्त हुई है। इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान एक और नाम कमलसिंह सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसे भी इस केस में आरोपी बनाया है।

घटना सामने आने के तुरंत बाद नीमच के पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया है। मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

एक ओर प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान चल रहा है, तो दूसरी ओर पुलिस विभाग के ही कुछ कर्मचारी नशे की तस्करी में शामिल हैं। यह घटना पूरे विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर रही है और यह स्पष्ट करता है कि नशे के खिलाफ जंग जीतने से पहले खुद पुलिस व्यवस्था को भी स्वच्छ करना ज़रूरी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/how-to-get-drug-addicted-mp-policemen-who-are-becoming/article-28924

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.