पति के निधन के बाद महिला पर टोनही होने का आरोप, ससुराल से निकाला गया; बेटी को भी रोका, FIR दर्ज

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

दुर्ग-भिलाई में दहेज, चरित्र-हनन और संपत्ति विवाद का मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस जांच शुरू

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से महिला उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पति की मृत्यु के बाद एक महिला को ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर “टोनही” कहकर प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का आरोप है कि उस पर अवैध संबंधों के झूठे आरोप लगाए गए, दहेज और संपत्ति के लिए दबाव बनाया गया और अंततः उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला थाना भिलाई में सास-ससुर और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता पूनम वर्मा, मूल रूप से धमधा क्षेत्र की निवासी है। उसकी शादी वर्ष 2014 में अश्वनी वर्मा से हुई थी। दंपती की एक बेटी है। वर्ष 2018 में पति की मृत्यु के बाद, पीड़िता के अनुसार, ससुराल में उसका जीवन कठिन हो गया। आरोप है कि परिवार के सदस्यों ने उसे अशुभ बताते हुए मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी और समाज में बदनाम करने की कोशिश की।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि ससुराल पक्ष ने मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग की। साथ ही पति के नाम दर्ज कृषि भूमि को देवर के नाम करने का दबाव भी बनाया गया। इन मांगों से इंकार करने पर उसे धमकाया गया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया, जिससे वह किसी से संपर्क न कर सके।

महिला का कहना है कि जून 2023 में उसे जबरन वाहन में बैठाकर मायके छोड़ दिया गया। इस दौरान उसकी नाबालिग बेटी को ससुराल में ही रखा गया। आरोप है कि उसे केवल पहने हुए कपड़ों में ही बाहर कर दिया गया और उसके दस्तावेज, आभूषण तथा नकदी ससुराल में ही रोक लिए गए।

पीड़िता ने परिजनों के साथ जब बेटी को लेने का प्रयास किया तो ससुराल वालों ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद महिला ने अदालत की शरण ली। न्यायालय के हस्तक्षेप से अक्टूबर 2023 में बच्ची को मां को सौंपा गया।

महिला ने पहले भी थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय में आवेदन किया। अदालत के निर्देश पर महिला थाना भिलाई में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह मामला एक बार फिर समाज में विधवाओं के प्रति मौजूद रूढ़ियों, अंधविश्वास और पारिवारिक हिंसा की गंभीर तस्वीर सामने लाता है।

-------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-the-death-of-her-husband-the-woman-was-accused/article-42428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.