10 महीने बाद अंधे कत्ल का खुलासा, गहनों के लालच में महिला की हत्या कर जलाई गई थी लाश

छत्तीसगढ़

On

महासमुंद के कोडार डैम केस में पुलिस ने आरोपी सूरज ध्रुव को किया गिरफ्तार, पहले भी पत्नी की हत्या में काट चुका है सजा

महासमुंद जिले में कोडार डैम के पास मिली जली हुई महिला की लाश के मामले में पुलिस ने करीब दस महीने बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। गहनों की लालच में महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को आग के हवाले करने वाले आरोपी सूरज ध्रुव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या के बाद पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए शव को जला दिया था। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में फिर से मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 2 अप्रैल 2025 का है, जब महासमुंद के कोडार डैम क्षेत्र स्थित सागौन जंगल में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला था। शव की हालत इतनी खराब थी कि तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डीएनए जांच कराई। जांच के आधार पर मृतका की पहचान धमतरी निवासी 55 वर्षीय सुनीता रजक के रूप में हुई।

जांच में सामने आया कि सुनीता रजक पटेवा मड़ई मेला देखने अपनी बड़ी बहन के घर आई थीं। मेला समाप्त होने के बाद वह महासमुंद जाने के लिए एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठी थीं। इसके बाद वह लापता हो गईं। परिजनों की शिकायत पर पटेवा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।

डीएनए रिपोर्ट और परिजनों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच को नई दिशा दी। महिला को बाइक पर लिफ्ट देने वाले युवक की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस खल्लारी थाना क्षेत्र के खुंटेरी गांव निवासी सूरज ध्रुव तक पहुंची। शनिवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 जनवरी 2025 को उसने पटेवा बस्ती के नंदी चौक के पास सुनीता को बाइक पर बैठाया था। महासमुंद छोड़ने के बहाने वह उसे कोडार डैम घुमाने ले गया। बाद में काम दिलाने और साथ रखने का झांसा देकर उसने अपने जीजा के घर के पीछे लंबे समय से बंद पड़े मकान में महिला को करीब डेढ़ माह तक रखा। जब सुनीता ने घर लौटने की जिद की, तब आरोपी ने गहनों के लालच में उसकी हत्या की योजना बनाई।

आरोपी ने कोडार डैम के पास ले जाकर साड़ी से गला घोंटकर महिला की हत्या की और सबूत मिटाने के इरादे से शव को जला दिया। पुलिस ने बताया कि सूरज ध्रुव पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में छह साल जेल की सजा काट चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला पुलिस की लगातार जांच और धैर्य का परिणाम है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अनजान लोगों से लिफ्ट लेने में सतर्कता बरतें।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/blind-murder-revealed-after-10-months-woman-was-murdered-in/article-43505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.