जगदलपुर में तालाब में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की मौत, चार युवकों को बचाया गया

छत्तीसगढ़

On

शहर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपुर इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। इस हादसे में वाहन में सवार तीन युवकों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस के त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन से चार अन्य युवकों की जान बचा ली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शोक का माहौल बन गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक शनिवार शाम क्रिकेट खेलने के बाद कालीपुर से जगदलपुर की ओर लौट रहे थे। रात का समय होने और सड़क पर अंधेरा होने के कारण अचानक स्कॉर्पियो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी सीधे सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। वाहन के पानी में गिरते ही अंदर फंसे युवकों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे को होते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस जवानों ने तालाब में उतरकर स्कॉर्पियो के शीशे तोड़े और वाहन में फंसे चार युवकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

हालांकि, इस दौरान स्कॉर्पियो में सवार तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका। तालाब के गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगदलपुर निवासी 41 वर्षीय मनीष नेवर, 33 वर्षीय शेखर और 38 वर्षीय भावेश नागे के रूप में हुई है। जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों तक पहुंची, घरों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने तीनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी महेश्वर नाग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका सामने आ रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वाहन चालक ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था या नहीं।

इस हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और रात्रि समय वाहन चलाने में सावधानी की जरूरत को रेखांकित किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कालीपुर क्षेत्र में सड़क के किनारे बने तालाब के पास पर्याप्त सुरक्षा संकेत और बैरिकेडिंग नहीं होने से पहले भी दुर्घटनाओं की आशंका जताई जाती रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए संबंधित विभाग को सुझाव भेजे जाएंगे।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/breaking-speeding-scorpio-falls-into-pond-in-jagdalpur-three-friends/article-43503

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.