अंतिम संस्कार को लेकर छत्तीसगढ़ में विवाद: 'संविधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए' के नारे लगाते हुए सड़क पर शव रखकर ईसाई समुदाय ने किया प्रदर्शन

Jagdalpur

बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक में अंतिम संस्कार की विधि को लेकर दो समुदायों के बीच गहराया विवाद अब प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

 21 मई को सड़क हादसे में मृत युवक अजय बघेल के अंतिम संस्कार को लेकर ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों के बीच टकराव उत्पन्न हो गया, जिसके बाद नाराज परिजनों और समुदाय के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने "संविधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए" और "धार्मिक स्वतंत्रता हमारा अधिकार है" जैसे नारे लगाए। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और यातायात भी घंटों बाधित रहा।

क्या है विवाद की जड़?

जानकारी के अनुसार, अजय बघेल का सड़क हादसे के बाद ढिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया था। परिजन, जो उसे ईसाई समुदाय का मानते हैं, उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के तहत करना चाह रहे थे। इस पर दशापाल गांव के कुछ ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया और अंतिम संस्कार रोक दिया।

दूसरी ओर, सरगीपाल गांव के ग्रामीणों ने परिजनों का समर्थन करते हुए कहा कि मृतक का परिवार वर्षों से हिंदू परंपराओं का पालन करता आ रहा है, इसलिए अंतिम संस्कार उसी रीति से होना चाहिए।

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

स्थानीय प्रशासन द्वारा समझाइश देने के प्रयासों के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने। बकावंड एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, तहसीलदार जागेश्वरी गावडे और थाना प्रभारी डोमेंद्र शिन्हा मौके पर पहुंचे और वार्ता की कोशिश की, लेकिन नाराज ईसाई समुदाय के लोग धरने पर डटे रहे। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता नहीं दी जाएगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे और विरोध जारी रहेगा।

संवेदनशीलता और शांति की अपील

घटना के बाद से प्रशासन मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता में जुटा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और संवैधानिक व्यवस्था के तहत समाधान निकालने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

अंतिम संस्कार को लेकर छत्तीसगढ़ में विवाद: 'संविधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए' के नारे लगाते हुए सड़क पर शव रखकर ईसाई समुदाय ने किया प्रदर्शन

Jagdalpur

 21 मई को सड़क हादसे में मृत युवक अजय बघेल के अंतिम संस्कार को लेकर ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों के बीच टकराव उत्पन्न हो गया, जिसके बाद नाराज परिजनों और समुदाय के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने "संविधान चाहिए, कब्रिस्तान चाहिए" और "धार्मिक स्वतंत्रता हमारा अधिकार है" जैसे नारे लगाए। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और यातायात भी घंटों बाधित रहा।

क्या है विवाद की जड़?

जानकारी के अनुसार, अजय बघेल का सड़क हादसे के बाद ढिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया था। परिजन, जो उसे ईसाई समुदाय का मानते हैं, उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के तहत करना चाह रहे थे। इस पर दशापाल गांव के कुछ ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया और अंतिम संस्कार रोक दिया।

दूसरी ओर, सरगीपाल गांव के ग्रामीणों ने परिजनों का समर्थन करते हुए कहा कि मृतक का परिवार वर्षों से हिंदू परंपराओं का पालन करता आ रहा है, इसलिए अंतिम संस्कार उसी रीति से होना चाहिए।

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

स्थानीय प्रशासन द्वारा समझाइश देने के प्रयासों के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने। बकावंड एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, तहसीलदार जागेश्वरी गावडे और थाना प्रभारी डोमेंद्र शिन्हा मौके पर पहुंचे और वार्ता की कोशिश की, लेकिन नाराज ईसाई समुदाय के लोग धरने पर डटे रहे। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता नहीं दी जाएगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे और विरोध जारी रहेगा।

संवेदनशीलता और शांति की अपील

घटना के बाद से प्रशासन मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता में जुटा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और संवैधानिक व्यवस्था के तहत समाधान निकालने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/christian-community-demonstrated-by-placing-a-dead-body-on-the/article-19536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.