रायपुर में कल से लागू होगा कमिश्नर सिस्टम: 21 थाने कमिश्नर, 12 थाने SP संभालेंगे

रायपुर (छ.ग.)

On

शहर के दो हिस्सों में बंटेगा पुलिस विभाग, भोपाल-इंदौर मॉडल के अनुसार लागू होगी नई व्यवस्था

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल यानी 23 जनवरी 2026 से पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने आधे जिले में कमिश्नर सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। गृह विभाग ने बुधवार शाम इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस व्यवस्था के तहत रायपुर के 21 थाने कमिश्नर और 12 थाने SP के नियंत्रण में होंगे।

रायपुर पुलिस को दो हिस्सों में बांटकर यह प्रणाली लागू की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार यह मॉडल भोपाल और इंदौर में लागू सिस्टम के अनुरूप है, जिसमें शहरी और ग्रामीण इलाकों की पुलिसिंग अलग-अलग मैनेज की जाती है।

हालांकि, इस कदम को लेकर कई विभागीय और IPS अधिकारियों में असंतोष देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अधूरी व्यवस्था के कारण दो अलग-अलग स्ट्रक्चर तैयार करना पड़ेगा। इसके चलते जिले में फील्ड बल पर असर पड़ सकता है और कमिश्नरेट सिस्टम सिर्फ औपचारिकता बनकर रह सकता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि रायपुर जिले में कमिश्नरी और SP मॉडल के लिए थानों का विभाजन मनमाने ढंग से किया गया है। ग्रामीण इलाका होने के बावजूद उरला क्षेत्र को कमिश्नरी में शामिल किया गया है, जबकि मुजगहन समेत 10 थाने ग्रामीण थाने के रूप में रहेंगे।

एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता वाली कमेटी ने पहले पूरा जिला कमिश्नरी सिस्टम में लाने का प्रस्ताव रखा था। कमेटी का तर्क था कि रायपुर का आकार इतना बड़ा नहीं है कि दो तरह की व्यवस्था बनी रहे। इसके बावजूद गृह विभाग ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया।

पुलिस फोर्स की पर्याप्त संख्या भी एक चुनौती है। राजधानी अनुरूप पुलिसिंग के लिए हर थाने में कम से कम 75 का स्टाफ होना चाहिए, जबकि वर्तमान में थानों में औसतन 30-35 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। कमिश्नर और SP के बीच फोर्स बंटवारे के कारण फील्ड में बल की कमी आ सकती है। रायपुर जिले में पुलिस बल की कुल आवश्यकता 7,500 से अधिक बताई जा रही है।

इस बदलाव से अधिकारियों के दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी, जबकि फील्ड पर पुलिसिंग की कार्यक्षमता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बावजूद सरकार का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और शहर में अपराध नियंत्रण बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अधिकारियों का मानना है कि अगर नई व्यवस्था सही तरीके से लागू की जाए तो यह राजधानी और आसपास के क्षेत्र में पुलिसिंग की गति और प्रभावशीलता बढ़ा सकती है।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/commissioner-system-will-be-implemented-in-raipur-from-tomorrow-commissioner/article-43936

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.