'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, रायपुर की युवती ने मांगी माफ़ी

Raipur, CG

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर की गई एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट ने राजधानी रायपुर में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इंस्टाग्राम पर किए गए इस पोस्ट में रायपुर की एक युवती लूजिना खान ने ऑपरेशन को "मासूमों की हत्या" बताया और सेना के पराक्रम को "वाहवाही लूटने वाला" करार दिया। इसके बाद शहर में भारी विरोध शुरू हो गया।

पोस्ट के वायरल होते ही बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने युवती के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई और उसे देशद्रोह के दायरे में बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पूरे मामले को लेकर युवती ने बाद में सोशल मीडिया पर माफ़ी भी मांगी और कहा कि वह भारतीय सेना का सम्मान करती हैं।

पोस्ट का विवादित दावा

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लूजिना खान ने लिखा था कि "पहलगाम हमला निंदनीय है, लेकिन जवाबी कार्रवाई में निर्दोष लोगों को क्यों निशाना बनाया गया? मासूमों की हत्या बदले का तरीका नहीं हो सकता।" उन्होंने दावा किया कि सेना ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया, वे सीधे तौर पर हमले में शामिल नहीं थे। उन्होंने यह भी लिखा कि “मुझे मालूम है इस पोस्ट पर मुझे हेट मिलेगा, लेकिन इंसानियत की बात करना गलत नहीं है।”

संगठनों का विरोध, थाने में शिकायत

बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने युवती की पोस्ट को "देशविरोधी मानसिकता" बताया। उन्होंने कहा, "जो सेना के शौर्य को अपमानित करता है, वह भारत विरोधी है। भारतीय सैनिकों ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है, और इसे अपमानित करना शर्मनाक है।" संगठन ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कराने की बात कही।

माफ़ी के साथ दी सफाई

मामले के तूल पकड़ने के बाद लूजिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक माफीनामा जारी किया। उन्होंने लिखा, “भारतीय सेना की बहादुरी पर मुझे गर्व है। मुझसे अनजाने में एक पोस्ट हो गया था, जिसे बाद में मैंने डिलीट कर दिया। अगर मेरी पोस्ट से किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो मैं दिल से क्षमा चाहती हूं।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, रायपुर की युवती ने मांगी माफ़ी

Raipur, CG

पोस्ट के वायरल होते ही बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने युवती के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई और उसे देशद्रोह के दायरे में बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पूरे मामले को लेकर युवती ने बाद में सोशल मीडिया पर माफ़ी भी मांगी और कहा कि वह भारतीय सेना का सम्मान करती हैं।

पोस्ट का विवादित दावा

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लूजिना खान ने लिखा था कि "पहलगाम हमला निंदनीय है, लेकिन जवाबी कार्रवाई में निर्दोष लोगों को क्यों निशाना बनाया गया? मासूमों की हत्या बदले का तरीका नहीं हो सकता।" उन्होंने दावा किया कि सेना ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया, वे सीधे तौर पर हमले में शामिल नहीं थे। उन्होंने यह भी लिखा कि “मुझे मालूम है इस पोस्ट पर मुझे हेट मिलेगा, लेकिन इंसानियत की बात करना गलत नहीं है।”

संगठनों का विरोध, थाने में शिकायत

बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने युवती की पोस्ट को "देशविरोधी मानसिकता" बताया। उन्होंने कहा, "जो सेना के शौर्य को अपमानित करता है, वह भारत विरोधी है। भारतीय सैनिकों ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है, और इसे अपमानित करना शर्मनाक है।" संगठन ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कराने की बात कही।

माफ़ी के साथ दी सफाई

मामले के तूल पकड़ने के बाद लूजिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक माफीनामा जारी किया। उन्होंने लिखा, “भारतीय सेना की बहादुरी पर मुझे गर्व है। मुझसे अनजाने में एक पोस्ट हो गया था, जिसे बाद में मैंने डिलीट कर दिया। अगर मेरी पोस्ट से किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो मैं दिल से क्षमा चाहती हूं।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/disputed-comment-on-operation-sindoor-created-a-ruckus-by-the/article-20245

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.