गुजरात के लुटेरे-दूल्हे बिरेन सोलंकी पर धोखाधड़ी का आरोप, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG

On

चार शादियों का रिकॉर्ड, पांच बच्चों का पिता, सरकारी डॉक्टर के साथ मिलकर शिक्षिका से पैसे और जेवरात हड़पने का मामला

गुजरात के 55 वर्षीय बिरेन सोलंकी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने दुर्ग जिले की एक सरकारी स्कूल टीचर के साथ धोखा करके शादी की और फिर गुजरात की सरकारी डॉक्टर के साथ मिलकर तीसरी शादी करने के बाद पीड़िता के पैसे और जेवरात हड़पे।

पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर बताया कि बिरेन ने एक महीने बाद ही गुजरात की डॉक्टर से शादी कर ली। डॉक्टर पहले से जानती थी कि बिरेन की पहले से शादी हुई थी। इसके बाद आरोपी दोनों महिलाओं से पैसे लेने लगा और सरकारी डॉक्टर भी इस धोखाधड़ी में शामिल रही।

चार शादियां और पांच बच्चे
बिरेन सोलंकी की यह चौथी शादी है। पहले दो शादियां उसने जसरतबा और सुधा से की थीं, जिनमें से दूसरी पत्नी से तलाक हो चुका है। चौथी शादी के बाद 3 मार्च 2024 को आईवीएफ के माध्यम से जुड़वां बच्चों का पिता भी बना। इस प्रकार वह चार शादियां कर पांच बच्चों का पिता बन चुका है।

शिक्षिका ने आरोप लगाया कि जब उसने चौथी शादी के बारे में बिरेन से सवाल किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए कहा कि अब केवल सरकारी डॉक्टर ही उसकी पत्नी हैं और पहले की किसी भी शादी या संबंध को वह नहीं मानता। पीड़िता के पैसे, मकान और जेवरात लौटाने से साफ मना कर दिया गया।

धोखाधड़ी और हेराफेरी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 2020 में घर खरीदने के लिए लोन लिया और किश्तें अपने बैंक खाते में मंगवाई। 2021 से 2024 के बीच उसने बैंक और यूपीआई ट्रांसफर के जरिए लगभग 18 लाख रुपए, लगभग 5 लाख रुपए कैश और 12 लाख के जेवर हड़पे। 2024 में दुर्ग स्थित घर से जेवरात और मोबाइल चोरी कर गुजरात भाग गया।

झूठे विज्ञापन और शादियों का धोखा
शिक्षिका ने आरोप लगाया कि बिरेन ने मैट्रिमोनियल साइट पर झूठे विज्ञापन देकर, अपनी पहचान बदलकर और नौकरी-पद जैसी बड़ी जानकारी का झांसा देकर कई महिलाओं को गुमराह किया। उन्होंने दावा किया कि सरकारी डॉक्टर के साथ मिलकर पूरे षड्यंत्र को अंजाम दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की सख्त जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह सामने आने की संभावना है कि और कितनी महिलाएं बिरेन के धोखे की शिकार हुई हैं।

🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/durg-police-arrested-gujarats-robber-groom-biren-solanki-on-fraud-charges/article-39833

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.