- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई मौत, इलाके में दहशत
लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई मौत, इलाके में दहशत
Bilaspur
मरवाही वनमंडल के पंडरीपानी माढ़ाकोट क्षेत्र में गुरुवार को एक अकेले भटकते हाथी (लोनर) के हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण रामप्रसाद पाव की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रामप्रसाद जंगल में लकड़ी बीनने गया था। अचानक आमने-सामने आने पर हाथी ने उस पर हमला कर दिया और अपने पैरों से कुचलकर उसकी जान ले ली।
कटघोरा से भटक कर पहुंचा हाथी
वन विभाग के अनुसार यह हाथी कटघोरा वनमंडल से भटक कर मरवाही क्षेत्र में पहुंचा है और भोजन की तलाश में लगातार रिहायशी इलाकों के करीब आ रहा है। यही हाथी बीती रात कई घरों को नुकसान भी पहुंचा चुका है।
इलाके में दहशत, वन विभाग कर रहा मुनादी
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील कर रही है। क्षेत्र में हाथी की निगरानी के लिए गश्ती दल भी तैनात किए गए हैं।
ग्रामीणों की मांग – हाथी को सुरक्षित बाहर भेजा जाए
हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथी को जल्द से जल्द आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए