ऑक्सफोर्ड मूट कोर्ट में भारत की अकेली जज बनीं सुगंधा जैन, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

JAGRAN DESK

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सांसद ने दी बधाई — बताया देश और राज्य की गौरवशाली उपलब्धि

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सुप्रीम कोर्ट वकील सुगंधा जैन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और राज्य का नाम रोशन किया है। वे 21 से 25 अप्रैल 2025 तक ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित 18वीं मोनरो ई. प्राइस मीडिया लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता के अंतर्राष्ट्रीय चरण में बतौर जज शामिल हुईं। खास बात यह रही कि पूरे भारत से सुगंधा जैन अकेली प्रतिभागी थीं जिन्हें इस प्रतिष्ठित आयोजन में न्यायाधीश की भूमिका निभाने का अवसर मिला।

यह प्रतियोगिता बोनवेरो इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें विश्वभर के लगभग 150 देशों के लॉ यूनिवर्सिटीज़ के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे थे। इस मंच पर सुगंधा जैन ने न केवल भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानून की जटिलताओं पर प्रतिभागियों को मूल्यवान मार्गदर्शन भी दिया।

30 वर्षीय सुगंधा जैन बीते आठ वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में सक्रिय रूप से वकालत कर रही हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न सरकारी संस्थानों से भी जुड़ी रही हैं और महिला सशक्तिकरण तथा विधिक जागरूकता के लिए निरंतर सामाजिक अभियान चलाती रही हैं।

सुगंधा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि सुगंधा ने न केवल राज्य का गौरव बढ़ाया है, बल्कि वे आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बन चुकी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

ऑक्सफोर्ड मूट कोर्ट में भारत की अकेली जज बनीं सुगंधा जैन, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

JAGRAN DESK

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सुप्रीम कोर्ट वकील सुगंधा जैन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और राज्य का नाम रोशन किया है। वे 21 से 25 अप्रैल 2025 तक ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित 18वीं मोनरो ई. प्राइस मीडिया लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता के अंतर्राष्ट्रीय चरण में बतौर जज शामिल हुईं। खास बात यह रही कि पूरे भारत से सुगंधा जैन अकेली प्रतिभागी थीं जिन्हें इस प्रतिष्ठित आयोजन में न्यायाधीश की भूमिका निभाने का अवसर मिला।

यह प्रतियोगिता बोनवेरो इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें विश्वभर के लगभग 150 देशों के लॉ यूनिवर्सिटीज़ के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे थे। इस मंच पर सुगंधा जैन ने न केवल भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानून की जटिलताओं पर प्रतिभागियों को मूल्यवान मार्गदर्शन भी दिया।

30 वर्षीय सुगंधा जैन बीते आठ वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में सक्रिय रूप से वकालत कर रही हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न सरकारी संस्थानों से भी जुड़ी रही हैं और महिला सशक्तिकरण तथा विधिक जागरूकता के लिए निरंतर सामाजिक अभियान चलाती रही हैं।

सुगंधा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि सुगंधा ने न केवल राज्य का गौरव बढ़ाया है, बल्कि वे आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बन चुकी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sugandha-jain-became-the-only-judge-of-india-in-oxford/article-19330

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.