इंदौर में हवाला का बड़ा खुलासा: नमकीन के पैकेटों में छिपाकर भेजे जा रहे थे 1.30 करोड़, टाइल्स कारोबारी गिरफ्तार

Indor

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हवाला कारोबार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

पुलिस ने एक ट्रैवल्स एजेंसी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए की नकदी जब्त की है, जिसे नमकीन के पैकेटों की आड़ में मुंबई भेजा जा रहा थाइस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड एक टाइल्स कारोबारी निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजरतन टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के कर्मचारियों को एक बड़े डिब्बे को लेकर संदेह हुआ, जो एक युवक द्वारा जल्दबाजी में बुक कराया गया था। शक के आधार पर जब पार्सल खोला गया, तो नमकीन के बजाय उसमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। एजेंसी द्वारा तुरंत राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी गई।

10-10 लाख की गड्डियों में भरे थे नोट

पुलिस मौके पर पहुंची और जब्त कार्टून को लगेज रूम में ले जाकर खोलवाया गया। हर बंडल पर "10 लाख" लिखा हुआ था, जिनमें 500, ₹200 और ₹100 के नोट शामिल थे। चालाकी से ऊपर नमकीन के छह पैकेट रखे गए थे ताकि किसी को शक हो।

आरोपी नवनीत वर्मा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पार्सल भेजने वाले का नाम नवनीत वर्मा और रिसीवर का नाम कपिल (मुंबई) लिखा था। पुलिस ने कारोबारी नवनीत को तुरंत हिरासत में ले लिया और प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पूछताछ में उससे हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

पुलिस को मिली थी शाम को सूचना, पूरी रात चली गिनती

सोमवार की शाम जैसे ही सूचना मिली, राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची। नकदी की गिनती के लिए मशीन मंगवाई गई और रात भर गिनती चलती रही। मंगलवार सुबह तक 1.31 करोड़ की जब्ती सूची तैयार कर ली गई।

मुंबई जाने से पहले 10 मिनट में करता था डिलीवरी

एसीपी रूबिना मिजवानी ने बताया कि नवनीत हर बार बस के रवाना होने से ठीक 10-15 मिनट पहले ही पार्सल देने आता था और जल्दीबाजी में बुकिंग कराता था। इस बार डिब्बा कुछ बड़ा और भारी था, जिससे कर्मचारियों को संदेह हुआ कि कहीं इसमें गुटखा या पाउच तो नहीं भेजे जा रहे — क्योंकि महाराष्ट्र में इन पर प्रतिबंध है।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है और हवाला के इस गहरे जाल में और कितने लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में हवाला का बड़ा खुलासा: नमकीन के पैकेटों में छिपाकर भेजे जा रहे थे 1.30 करोड़, टाइल्स कारोबारी गिरफ्तार

Indor

पुलिस ने एक ट्रैवल्स एजेंसी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए की नकदी जब्त की है, जिसे नमकीन के पैकेटों की आड़ में मुंबई भेजा जा रहा थाइस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड एक टाइल्स कारोबारी निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजरतन टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के कर्मचारियों को एक बड़े डिब्बे को लेकर संदेह हुआ, जो एक युवक द्वारा जल्दबाजी में बुक कराया गया था। शक के आधार पर जब पार्सल खोला गया, तो नमकीन के बजाय उसमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। एजेंसी द्वारा तुरंत राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी गई।

10-10 लाख की गड्डियों में भरे थे नोट

पुलिस मौके पर पहुंची और जब्त कार्टून को लगेज रूम में ले जाकर खोलवाया गया। हर बंडल पर "10 लाख" लिखा हुआ था, जिनमें 500, ₹200 और ₹100 के नोट शामिल थे। चालाकी से ऊपर नमकीन के छह पैकेट रखे गए थे ताकि किसी को शक हो।

आरोपी नवनीत वर्मा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पार्सल भेजने वाले का नाम नवनीत वर्मा और रिसीवर का नाम कपिल (मुंबई) लिखा था। पुलिस ने कारोबारी नवनीत को तुरंत हिरासत में ले लिया और प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पूछताछ में उससे हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

पुलिस को मिली थी शाम को सूचना, पूरी रात चली गिनती

सोमवार की शाम जैसे ही सूचना मिली, राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची। नकदी की गिनती के लिए मशीन मंगवाई गई और रात भर गिनती चलती रही। मंगलवार सुबह तक 1.31 करोड़ की जब्ती सूची तैयार कर ली गई।

मुंबई जाने से पहले 10 मिनट में करता था डिलीवरी

एसीपी रूबिना मिजवानी ने बताया कि नवनीत हर बार बस के रवाना होने से ठीक 10-15 मिनट पहले ही पार्सल देने आता था और जल्दीबाजी में बुकिंग कराता था। इस बार डिब्बा कुछ बड़ा और भारी था, जिससे कर्मचारियों को संदेह हुआ कि कहीं इसमें गुटखा या पाउच तो नहीं भेजे जा रहे — क्योंकि महाराष्ट्र में इन पर प्रतिबंध है।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है और हवाला के इस गहरे जाल में और कितने लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/130-million-tiles-businessmen-arrested-for-hidden-in-namkeen-packets/article-19908

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.