दुर्ग में बर्थडे पार्टी से लौटते युवक की मौत, तेज रफ्तार बाइक पुलिया से गिरी; दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

दुर्ग (छ.ग.)

On

निकुम–मासाभाठ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 20 वर्षीय आयुष दास की अस्पताल में मौत; लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे 20 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना निकुम–मासाभाठ मार्ग पर मासाभाठ पुलिया के पास हुई। पुलिस ने बाइक चालक, जो मृतक का दोस्त है, उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अंडा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आयुष दास उर्फ नोहर दास के रूप में हुई है, जो भिलाई के कैंप-01 स्थित तीन दर्शन मंदिर क्षेत्र का निवासी था। आयुष 6 जनवरी की शाम ग्राम रूदा में अपने मित्र त्रिलोक कुमार साहू की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। शाम करीब छह बजे वह अपने दोस्त टिकेंद्र कुमार रजक की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 DB 8435) पर सवार होकर वापस कैंप-01, भिलाई लौट रहा था।

जब दोनों ग्राम निकुम से मासाभाठ की ओर जा रहे थे, उसी दौरान मासाभाठ पुलिया के पास बाइक तेज रफ्तार में थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि बाइक चालक टिकेंद्र कुमार लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में पीछे बैठे आयुष दास को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल आयुष को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के मेडिकल अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

अंडा थाना पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग जांच की। जांच के दौरान चश्मदीद गवाहों के बयान, घटनास्थल का पंचनामा, अस्पताल मेमो और अन्य दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आयुष की मौत सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण हुई। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि दुर्घटना बाइक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से हुई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक टिकेंद्र कुमार रजक के खिलाफ धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को विवेचना में लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। कैंप-01 भिलाई क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/high-speed-wreaks-havoc-in-bilaspur-a-minor-who-was/article-42746

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.