छिंदवाड़ा में मवेशी चराने के विवाद ने ली जान, रिश्तेदारों ने लाठी-कुल्हाड़ी से पीटकर की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा (म.प्र.)

On

जुन्नारदेव के ग्राम सोमाटेकड़ी में खेत में मवेशी घुसने के विरोध पर भड़का विवाद, पुलिस ने तीन घंटे में आरोपियों को दबोचा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मवेशी चराने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते हत्या में बदल गया। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम सोमाटेकड़ी (टाटरवारा) में 65 वर्षीय लखनलाल यादव की उनके ही सगे रिश्तेदारों ने लाठी और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को घटना के महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार को उस समय हुई जब लखनलाल यादव अपने खेत में मौजूद थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदारों के मवेशी खेत में घुस आए और फसल को नुकसान पहुंचाने लगे। लखनलाल ने इसका विरोध किया और मवेशियों को हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों धनलाल यादव, ज्ञानचंद यादव और राजकुमार राजा यादव ने गुस्से में आकर लखनलाल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे लखनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ी और एक डंडा बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cattle-grazing-dispute-in-chhindwara-took-life-relatives-beat-him/article-42735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.