आगर मालवा में पौधों की नर्सरी की आड़ में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, नारकोटिक्स ने 10 करोड़ का नशा पकड़ा

आगर मालवा/इंदौर

On

‘तीर्थ’ हर्बल फार्म हाउस में चल रही थी एमडी ड्रग्स की मैन्युफैक्चरिंग, 31 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ और 600 किलो केमिकल जब्त

मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आगर मालवा जिले में पौधों की नर्सरी की आड़ में संचालित एमडी ड्रग्स निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। उज्जैन और नीमच-जावरा नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब 10 करोड़ रुपये की मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) जब्त की गई है। मौके से ड्रग्स बनाने की पूरी लैब को ध्वस्त कर दिया गया है।

यह कार्रवाई आमला क्षेत्र स्थित ‘तीर्थ’ हर्बल फार्म हाउस में की गई। नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि यहां नर्सरी के नाम पर नशीले पदार्थों का निर्माण किया जा रहा है और शनिवार सुबह किसी बड़े सौदे के लिए ड्रग्स की खेप लेने लोग आने वाले हैं। सूचना के आधार पर नारकोटिक्स की टीम पांच वाहनों के साथ सुबह करीब चार बजे फार्म हाउस पहुंची और निगरानी शुरू की।

काफी समय तक जब कोई ग्राहक मौके पर नहीं पहुंचा, तो टीम ने छापामार कार्रवाई का फैसला लिया। जैसे ही अधिकारी नर्सरी परिसर के भीतर पहुंचे, वहां की सच्चाई सामने आ गई। पौधों और हर्बल गतिविधियों की आड़ में एक पूर्ण रूप से सुसज्जित अवैध ड्रग्स लैब संचालित की जा रही थी, जहां एमडी ड्रग्स का निर्माण किया जा रहा था।

नीमच-जावरा नारकोटिक्स विभाग के अधीक्षक वी. एस. कुमार ने बताया कि मौके से 31 किलो 250 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद की गई है। इसके अलावा करीब 600 किलो विभिन्न प्रकार के केमिकल भी जब्त किए गए हैं। इनमें एमडीसी, एमएमए, ट्राईथाइलामीन, सोडियम कार्बोनेट सहित कई रसायन शामिल हैं। साथ ही ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और लैब उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत मौके पर करीब 10 करोड़ रुपये है, जबकि अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय बाजार में इसकी कीमत और अधिक हो सकती है। नारकोटिक्स टीम ने मौके पर ही अवैध लैब को नष्ट कर दिया और वहां काम कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका संबंध अन्य राज्यों से भी हो सकता है। नारकोटिक्स विभाग अब ड्रग्स सप्लाई चेन, कच्चे केमिकल की आपूर्ति और तैयार माल की तस्करी के रास्तों की जांच कर रहा है।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/md-drugs-factory-busted-under-the-guise-of-plant-nursery/article-42737

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.