छत्तीसगढ़ में 8 मई से शुरू होगी कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली', बिलासपुर से होगी शुरुआत, डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार

Raipur, cg

कांग्रेस द्वारा देशभर में शुरू किए गए ‘संविधान बचाओ रैली अभियान’ की तैयारियों को लेकर आज रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

 इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, विधायक उमेश पटेल, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, विधायक फूलसिंह राठिया सहित बिलासपुर संभाग के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में पूर्व मंत्री उमेश पटेल को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है। तय किया गया कि यह रैली 8 मई से बिलासपुर से शुरू होगी और बाद में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों एवं विधानसभा क्षेत्रों में फैलाई जाएगी।

संविधान और लोकतंत्र को बचाने की मुहिम: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिलासपुर में हाल ही में निकाली गई स्वास्थ्य न्याय यात्रा को जनता ने व्यापक समर्थन दिया। अब 'संविधान बचाओ अभियान' को घर-घर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे लगातार हमलों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाकर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संदेश देगी।

डिप्टी सीएम अरुण साव का तंज: “संविधान की आड़ में अस्तित्व की लड़ाई”

कांग्रेस की इस पहल पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह रैली जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है। उन्होंने कहा, “वास्तव में कांग्रेस ने सत्ता, स्वार्थ और वोट बैंक के लिए वर्षों तक संविधान का उल्लंघन किया। आज जब पार्टी सत्ता से बाहर और अस्तित्व के संकट से जूझ रही है, तब उसे संविधान की याद आ रही है। भारत में संविधान आज भी सर्वोपरि है, कांग्रेस सिर्फ़ लोगों को गुमराह कर रही है।”

क्या है अभियान की रूपरेखा?

  • 8 मई से बिलासपुर से होगी शुरुआत

  • सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी रैली

  • घर-घर जाकर लोगों को संविधान की जानकारी और जागरूकता

  • लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए जनसमर्थन जुटाने की कोशिश

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में 8 मई से शुरू होगी कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली', बिलासपुर से होगी शुरुआत, डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार

Raipur, cg

 इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, विधायक उमेश पटेल, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, विधायक फूलसिंह राठिया सहित बिलासपुर संभाग के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में पूर्व मंत्री उमेश पटेल को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है। तय किया गया कि यह रैली 8 मई से बिलासपुर से शुरू होगी और बाद में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों एवं विधानसभा क्षेत्रों में फैलाई जाएगी।

संविधान और लोकतंत्र को बचाने की मुहिम: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिलासपुर में हाल ही में निकाली गई स्वास्थ्य न्याय यात्रा को जनता ने व्यापक समर्थन दिया। अब 'संविधान बचाओ अभियान' को घर-घर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे लगातार हमलों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाकर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संदेश देगी।

डिप्टी सीएम अरुण साव का तंज: “संविधान की आड़ में अस्तित्व की लड़ाई”

कांग्रेस की इस पहल पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह रैली जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है। उन्होंने कहा, “वास्तव में कांग्रेस ने सत्ता, स्वार्थ और वोट बैंक के लिए वर्षों तक संविधान का उल्लंघन किया। आज जब पार्टी सत्ता से बाहर और अस्तित्व के संकट से जूझ रही है, तब उसे संविधान की याद आ रही है। भारत में संविधान आज भी सर्वोपरि है, कांग्रेस सिर्फ़ लोगों को गुमराह कर रही है।”

क्या है अभियान की रूपरेखा?

  • 8 मई से बिलासपुर से होगी शुरुआत

  • सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी रैली

  • घर-घर जाकर लोगों को संविधान की जानकारी और जागरूकता

  • लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए जनसमर्थन जुटाने की कोशिश

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-congresss-constitution-bachao-rally-will-start-from-bilaspur/article-19546

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.