छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, बिलासपुर-सरगुजा संभाग में ज्यादा असर; रायपुर में छाए रहेंगे बादल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रही है।

राज्य के उत्तरी हिस्सों में स्थित सक्रिय चक्रवातीय तंत्र और मानसून द्रोणिकाओं के चलते आगामी चार दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास सक्रिय है, जो 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अतिरिक्त, बीकानेर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसून ट्रफ लाइन और अन्य ऊपरी हवा के चक्रवातीय तंत्रों के कारण व्यापक वर्षा की स्थिति बन रही है।

इन जिलों में रहे सतर्क
विशेष रूप से सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली जैसे जिलों में अगले 4 दिन तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों में वर्षा की तीव्रता में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।

राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ समय के लिए रुक-रुक कर बारिश के भी आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, बिलासपुर-सरगुजा संभाग में ज्यादा असर; रायपुर में छाए रहेंगे बादल

Raipur, CG

राज्य के उत्तरी हिस्सों में स्थित सक्रिय चक्रवातीय तंत्र और मानसून द्रोणिकाओं के चलते आगामी चार दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास सक्रिय है, जो 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अतिरिक्त, बीकानेर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसून ट्रफ लाइन और अन्य ऊपरी हवा के चक्रवातीय तंत्रों के कारण व्यापक वर्षा की स्थिति बन रही है।

इन जिलों में रहे सतर्क
विशेष रूप से सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली जैसे जिलों में अगले 4 दिन तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों में वर्षा की तीव्रता में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।

राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ समय के लिए रुक-रुक कर बारिश के भी आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-heavy-rain-alert-for-the-next-4-days/article-27360

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.