मोहर्रम विवाद में चाकू से युवक की निर्मम हत्या, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Khandwa, MP

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में मोहर्रम विवाद को लेकर एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शादाब उर्फ अय्यू के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाद की जड़: मोहर्रम की रात की रंजिश

घटना की पृष्ठभूमि चार दिन पहले यानी मोहर्रम की 10 तारीख को हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, उस दिन शादाब का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था और उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस से शिकायत करने के कारण आरोपी पक्ष नाराज़ था। शुक्रवार रात पदमकुंड रोड क्षेत्र में इसी रंजिश का बदला लेते हुए तीन भाइयों ने शादाब पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

चार वार, बाहर निकली आंतें

हमले में शादाब को पेट, सीना और जांघ में गंभीर चाकू के घाव लगे। बताया गया कि पेट में घाव इतना गहरा था कि आंतें तक बाहर आ गई थीं। मोहल्ले वालों ने घायल हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में तनाव, पुलिस ने बंद किए दरवाजे

मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजन और इलाके के लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए अस्पताल के दरवाजे बंद करने पड़े। भीड़ को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

हमलावर भी घायल, अस्पताल में भर्ती

घटना के दौरान एक आरोपी अल्ताफ भी घायल हो गया है, जिसके हाथ में चाकू के कट के निशान पाए गए हैं। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मोहर्रम विवाद में चाकू से युवक की निर्मम हत्या, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Khandwa, MP

घटना के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाद की जड़: मोहर्रम की रात की रंजिश

घटना की पृष्ठभूमि चार दिन पहले यानी मोहर्रम की 10 तारीख को हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, उस दिन शादाब का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था और उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस से शिकायत करने के कारण आरोपी पक्ष नाराज़ था। शुक्रवार रात पदमकुंड रोड क्षेत्र में इसी रंजिश का बदला लेते हुए तीन भाइयों ने शादाब पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

चार वार, बाहर निकली आंतें

हमले में शादाब को पेट, सीना और जांघ में गंभीर चाकू के घाव लगे। बताया गया कि पेट में घाव इतना गहरा था कि आंतें तक बाहर आ गई थीं। मोहल्ले वालों ने घायल हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में तनाव, पुलिस ने बंद किए दरवाजे

मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजन और इलाके के लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए अस्पताल के दरवाजे बंद करने पड़े। भीड़ को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

हमलावर भी घायल, अस्पताल में भर्ती

घटना के दौरान एक आरोपी अल्ताफ भी घायल हो गया है, जिसके हाथ में चाकू के कट के निशान पाए गए हैं। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-moharram-dispute-the-family-members-ruthlessly-murdered-the/article-27378

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.