मुरैना में युवक ने की आत्महत्या: कीटनाशक पीने के बाद खुद को मारी गोली, शादी न होने से था मानसिक तनाव में

Morena, MP

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सराय छोला थाना क्षेत्र के कैमरा गांव में शुक्रवार देर रात 35 वर्षीय साहब सिंह गुर्जर ने आत्महत्या कर ली।

युवक ने पहले कीटनाशक दवा का सेवन किया और जब असहनीय दर्द होने लगा, तो उसने घर में रखे कट्टे से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पहले ज़हर, फिर खुद को गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहब सिंह ने 'हैप्पी' ब्रांड की कीटनाशक दवा पी ली थी। इसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं और पेट में भयानक दर्द शुरू हो गया। दर्द सहन न होने पर उसने घर में रखे अवैध कट्टे से अपनी छाती पर गोली चला दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, कट्टा भी जब्त

घटना की सूचना मिलते ही सराय छोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात लगभग 11 बजे पुलिस ने शव को मुरैना जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस भेजा, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि कट्टा कहां से आया और कैसे युवक के पास पहुंचा

शादी न होने से था गहरे तनाव में

परिजनों और गांववालों के अनुसार, साहब सिंह अविवाहित था और यही बात उसे लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। वह अक्सर मंदिर या रिश्तेदारों के यहां समय बिताता था। चार दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था और घटना के समय वह घर पर अकेला था।

अकेलेपन में डूबा जीवन, पर कभी कुछ नहीं बताया

ग्रामीणों ने बताया कि साहब सिंह कुछ महीनों से सामाजिक रूप से अलग-थलग रहने लगा था। हालांकि, उसने कभी खुलकर अपने मानसिक हालात किसी से साझा नहीं किए। उसका व्यवहार सामान्य लगता था, जिससे किसी को अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण किया जा रहा है। वहीं, अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए कट्टे की फॉरेंसिक जांच भी करवाई जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में युवक ने की आत्महत्या: कीटनाशक पीने के बाद खुद को मारी गोली, शादी न होने से था मानसिक तनाव में

Morena, MP

युवक ने पहले कीटनाशक दवा का सेवन किया और जब असहनीय दर्द होने लगा, तो उसने घर में रखे कट्टे से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पहले ज़हर, फिर खुद को गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहब सिंह ने 'हैप्पी' ब्रांड की कीटनाशक दवा पी ली थी। इसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं और पेट में भयानक दर्द शुरू हो गया। दर्द सहन न होने पर उसने घर में रखे अवैध कट्टे से अपनी छाती पर गोली चला दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, कट्टा भी जब्त

घटना की सूचना मिलते ही सराय छोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात लगभग 11 बजे पुलिस ने शव को मुरैना जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस भेजा, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि कट्टा कहां से आया और कैसे युवक के पास पहुंचा

शादी न होने से था गहरे तनाव में

परिजनों और गांववालों के अनुसार, साहब सिंह अविवाहित था और यही बात उसे लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। वह अक्सर मंदिर या रिश्तेदारों के यहां समय बिताता था। चार दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था और घटना के समय वह घर पर अकेला था।

अकेलेपन में डूबा जीवन, पर कभी कुछ नहीं बताया

ग्रामीणों ने बताया कि साहब सिंह कुछ महीनों से सामाजिक रूप से अलग-थलग रहने लगा था। हालांकि, उसने कभी खुलकर अपने मानसिक हालात किसी से साझा नहीं किए। उसका व्यवहार सामान्य लगता था, जिससे किसी को अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण किया जा रहा है। वहीं, अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए कट्टे की फॉरेंसिक जांच भी करवाई जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-morena-a-young-man-committed-suicide-after-drinking-pesticides/article-27390

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.