रीवा में रेबीज इंजेक्शन के बाद भी किशोर की मौत: जांच में जुटा प्रशासन, टीके की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Rewa, MP

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

किशोर को कुत्ते के काटने के बाद समय पर रेबीज के तीन इंजेक्शन दिए गए थे, बावजूद इसके उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः मौत हो गई। अब इस घटना को लेकर सरकारी अस्पताल में दिए जा रहे रेबीज इंजेक्शन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना नरेंद्र नगर की है, जहां ग्राम पहाड़िया निवासी राजेश नट (14) बीते 16 जून को अपनी मौसी के घर आया था। घर के बाहर खेलते वक्त एक आवारा कुत्ते ने उसकी गर्दन पर काट लिया। परिजन उसे तुरंत कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रेबीज के तीन टीके निर्धारित समय पर लगाए।

परिजनों के अनुसार, पहला डोज 16 जून को, दूसरा 20 जून और तीसरा 27 जून को दिया गया था। लेकिन कुछ ही दिनों में राजेश की तबीयत बिगड़ने लगी। वह विचित्र हरकतें करने लगा और उसकी मानसिक स्थिति असामान्य हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेबीज संक्रमण से ग्रसित बताया और इलाज से हाथ खड़े कर दिए। 10 जुलाई को राजेश की मौत हो गई।

प्रशासनिक चिंता और जांच की पहल

घटना की जानकारी मिलते ही रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले को गंभीरता से लिया और संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। कलेक्टर का कहना है कि यह उनकी जानकारी में ऐसा पहला मामला है, जिसमें समय पर टीका लगने के बाद भी किसी की मौत हुई हो।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, किशोर को रेबीज का डोज समय पर दिया गया था, लेकिन मौत के पीछे दो संभावित कारण हो सकते हैं — या तो कुत्ते ने गर्दन की नस पर गहरा जख्म किया, जिससे संक्रमण तेजी से दिमाग तक पहुंचा, या फिर टीके की गुणवत्ता में कमी रही।

टीके की गुणवत्ता पर सवाल

मृतक के परिवार और मोहल्ले के लोगों ने इस बात पर गंभीर आपत्ति जताई है कि यदि टीके प्रभावी होते, तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। इससे सरकारी अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले एंटी रेबीज टीकों की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।

आवारा कुत्तों पर भी बढ़ा गुस्सा

इस घटना ने रीवा शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को भी उजागर कर दिया है। नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवड़े ने बयान जारी कर कहा है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज किया जाएगा। फिलहाल यह अभियान पहले से चल रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में कुत्तों की मौजूदगी इसे चुनौतीपूर्ण बना रही है।

स्थानीय लोग नगर निगम से आवारा कुत्तों को तत्काल प्रभाव से हटाने और रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं मृतक के परिजन अब भी सदमे में हैं और मामले में न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में रेबीज इंजेक्शन के बाद भी किशोर की मौत: जांच में जुटा प्रशासन, टीके की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Rewa, MP

किशोर को कुत्ते के काटने के बाद समय पर रेबीज के तीन इंजेक्शन दिए गए थे, बावजूद इसके उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः मौत हो गई। अब इस घटना को लेकर सरकारी अस्पताल में दिए जा रहे रेबीज इंजेक्शन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना नरेंद्र नगर की है, जहां ग्राम पहाड़िया निवासी राजेश नट (14) बीते 16 जून को अपनी मौसी के घर आया था। घर के बाहर खेलते वक्त एक आवारा कुत्ते ने उसकी गर्दन पर काट लिया। परिजन उसे तुरंत कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रेबीज के तीन टीके निर्धारित समय पर लगाए।

परिजनों के अनुसार, पहला डोज 16 जून को, दूसरा 20 जून और तीसरा 27 जून को दिया गया था। लेकिन कुछ ही दिनों में राजेश की तबीयत बिगड़ने लगी। वह विचित्र हरकतें करने लगा और उसकी मानसिक स्थिति असामान्य हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेबीज संक्रमण से ग्रसित बताया और इलाज से हाथ खड़े कर दिए। 10 जुलाई को राजेश की मौत हो गई।

प्रशासनिक चिंता और जांच की पहल

घटना की जानकारी मिलते ही रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले को गंभीरता से लिया और संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। कलेक्टर का कहना है कि यह उनकी जानकारी में ऐसा पहला मामला है, जिसमें समय पर टीका लगने के बाद भी किसी की मौत हुई हो।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, किशोर को रेबीज का डोज समय पर दिया गया था, लेकिन मौत के पीछे दो संभावित कारण हो सकते हैं — या तो कुत्ते ने गर्दन की नस पर गहरा जख्म किया, जिससे संक्रमण तेजी से दिमाग तक पहुंचा, या फिर टीके की गुणवत्ता में कमी रही।

टीके की गुणवत्ता पर सवाल

मृतक के परिवार और मोहल्ले के लोगों ने इस बात पर गंभीर आपत्ति जताई है कि यदि टीके प्रभावी होते, तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। इससे सरकारी अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले एंटी रेबीज टीकों की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।

आवारा कुत्तों पर भी बढ़ा गुस्सा

इस घटना ने रीवा शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को भी उजागर कर दिया है। नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवड़े ने बयान जारी कर कहा है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज किया जाएगा। फिलहाल यह अभियान पहले से चल रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में कुत्तों की मौजूदगी इसे चुनौतीपूर्ण बना रही है।

स्थानीय लोग नगर निगम से आवारा कुत्तों को तत्काल प्रभाव से हटाने और रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं मृतक के परिजन अब भी सदमे में हैं और मामले में न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/questions-raised-on-the-quality-of-the-vaccine-gathered-in/article-27388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.