इंद्रावती नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद मिला, 4 किमी दूर चट्टानों में फंसा मिला शव

Dantewada, CG

दंतेवाड़ा जिले में बहने वाली इंद्रावती नदी में तीन दिन पहले नाव पलटने से बहे युवक का शव 11 जुलाई को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर चट्टानों के बीच फंसा हुआ मिला।

हादसे के समय दो युवक नदी पार कर रहे थे, जिनमें से एक को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि दूसरा युवक लापता हो गया था।

नाव पलटने से हुआ हादसा

यह घटना बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार गांव की है। गांव के दो युवक – महेश ओयामी (15) और जग्गू लेकामी (18) – 8 जुलाई को नाव से बोधघाट बाजार गए थे। देर शाम लौटते समय, इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम के पास तेज बहाव के कारण उनकी नाव पलट गई। नाव को दोनों युवक स्वयं चला रहे थे।

महेश को बचाया गया, जग्गू बह गया

हादसे के बाद महेश एक चट्टान में फंस गया और वहीं खड़ा रहा, जिससे उसकी जान बच पाई। वहीं जग्गू नदी की तेज धारा में बह गया। परिजनों ने जब दोनों को रात तक घर न लौटता देखा, तो वे उन्हें ढूंढने निकले। अगली सुबह महेश एक चट्टान पर फंसा मिला, जिसे पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

तीन दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

9 जुलाई से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान लगातार तीन दिन तक जारी रहा। अंततः 11 जुलाई की शाम को घटनास्थल से लगभग 4 किमी दूर चट्टानों में फंसा जग्गू का शव बरामद हुआ। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

बरसात में नदी पार करना जोखिमभरा

स्थानीय प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम में नदी पार करने पर पाबंदी है, क्योंकि इंद्रावती नदी इस समय पूरे उफान पर रहती है। लेकिन ग्रामीणों को रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए दूसरी ओर जाना पड़ता है, जिसके चलते वे बिना सुरक्षा उपायों के, स्वयं छोटी नावें चलाकर नदी पार करते हैं।

नाविक और सुरक्षा के इंतजाम नहीं

ग्रामीणों की मजबूरी है कि इलाके में न तो कोई अधिकृत नाविक है और न ही मोटरबोट जैसी सुरक्षित सुविधा। ऐसे में वे जोखिम उठाकर नदी पार करते हैं, जो कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक नदी पार न करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंद्रावती नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद मिला, 4 किमी दूर चट्टानों में फंसा मिला शव

Dantewada, CG

हादसे के समय दो युवक नदी पार कर रहे थे, जिनमें से एक को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि दूसरा युवक लापता हो गया था।

नाव पलटने से हुआ हादसा

यह घटना बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार गांव की है। गांव के दो युवक – महेश ओयामी (15) और जग्गू लेकामी (18) – 8 जुलाई को नाव से बोधघाट बाजार गए थे। देर शाम लौटते समय, इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम के पास तेज बहाव के कारण उनकी नाव पलट गई। नाव को दोनों युवक स्वयं चला रहे थे।

महेश को बचाया गया, जग्गू बह गया

हादसे के बाद महेश एक चट्टान में फंस गया और वहीं खड़ा रहा, जिससे उसकी जान बच पाई। वहीं जग्गू नदी की तेज धारा में बह गया। परिजनों ने जब दोनों को रात तक घर न लौटता देखा, तो वे उन्हें ढूंढने निकले। अगली सुबह महेश एक चट्टान पर फंसा मिला, जिसे पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

तीन दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

9 जुलाई से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान लगातार तीन दिन तक जारी रहा। अंततः 11 जुलाई की शाम को घटनास्थल से लगभग 4 किमी दूर चट्टानों में फंसा जग्गू का शव बरामद हुआ। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

बरसात में नदी पार करना जोखिमभरा

स्थानीय प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम में नदी पार करने पर पाबंदी है, क्योंकि इंद्रावती नदी इस समय पूरे उफान पर रहती है। लेकिन ग्रामीणों को रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए दूसरी ओर जाना पड़ता है, जिसके चलते वे बिना सुरक्षा उपायों के, स्वयं छोटी नावें चलाकर नदी पार करते हैं।

नाविक और सुरक्षा के इंतजाम नहीं

ग्रामीणों की मजबूरी है कि इलाके में न तो कोई अधिकृत नाविक है और न ही मोटरबोट जैसी सुरक्षित सुविधा। ऐसे में वे जोखिम उठाकर नदी पार करते हैं, जो कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक नदी पार न करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dead-body-of-a-young-man-drowned-in-indravati-river/article-27394

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.