सीएम डॉ. मोहन यादव भस्म आरती में हुए शामिल, उज्जैन में लाडली बहनों को देंगे 1250 रुपये की सौगात

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को श्रावण मास के दूसरे दिन महाकालेश्वर मंदिर में सपत्नीक भस्म आरती में भाग लिया।

 इसके बाद उन्होंने शिप्रा नदी के नरसिंह घाट पर पुण्यस्नान किया और प्रदेशवासियों की समृद्धि व कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “सावन का यह पवित्र महीना जनकल्याण और आत्मबल का प्रतीक है, और बाबा महाकाल की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है।”

धार्मिक आस्था के साथ योजनाओं का संकल्प

मुख्यमंत्री भस्म आरती और पूजा के पश्चात मंदिर समिति, पुजारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल की नगरी से प्रदेश में आध्यात्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

लाडली बहनों के खातों में पहुंची राशि

सीएम डॉ. यादव शनिवार दोपहर उज्जैन जिले के नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पूरे प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में एक क्लिक से ₹1250 की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस आयोजन में हजारों महिलाएं शामिल होंगी।

निषाद सम्मेलन में किए करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कालिदास अकादमी में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में सीएम डॉ. यादव ने 22.65 करोड़ की लागत से 453 स्मार्ट फिश पार्लर, 40 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अंडरवॉटर टनल युक्त एक्वा पार्क और 91.80 करोड़ के मत्स्य उत्पादन परियोजना का वर्चुअल भूमि पूजन किया।

मछुआ समुदाय को मिली सौगातें

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 430 मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स, 100 यूनिट्स, 396 केज स्वीकृति पत्र, फीडमील के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और उत्कृष्ट मत्स्य समितियों को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही 9.63 करोड़ रुपये के डेफर्ड वेजेस व रॉयल्टी चेक का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा से पहले विशेष आशीर्वाद

अपने विदेश दौरे पर रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल के चरणों में नमन कर राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में सरकार हर वर्ग के लिए प्रतिबद्ध है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सीएम डॉ. मोहन यादव भस्म आरती में हुए शामिल, उज्जैन में लाडली बहनों को देंगे 1250 रुपये की सौगात

Ujjain, MP

 इसके बाद उन्होंने शिप्रा नदी के नरसिंह घाट पर पुण्यस्नान किया और प्रदेशवासियों की समृद्धि व कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “सावन का यह पवित्र महीना जनकल्याण और आत्मबल का प्रतीक है, और बाबा महाकाल की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है।”

धार्मिक आस्था के साथ योजनाओं का संकल्प

मुख्यमंत्री भस्म आरती और पूजा के पश्चात मंदिर समिति, पुजारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल की नगरी से प्रदेश में आध्यात्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

लाडली बहनों के खातों में पहुंची राशि

सीएम डॉ. यादव शनिवार दोपहर उज्जैन जिले के नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पूरे प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में एक क्लिक से ₹1250 की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस आयोजन में हजारों महिलाएं शामिल होंगी।

निषाद सम्मेलन में किए करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कालिदास अकादमी में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में सीएम डॉ. यादव ने 22.65 करोड़ की लागत से 453 स्मार्ट फिश पार्लर, 40 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अंडरवॉटर टनल युक्त एक्वा पार्क और 91.80 करोड़ के मत्स्य उत्पादन परियोजना का वर्चुअल भूमि पूजन किया।

मछुआ समुदाय को मिली सौगातें

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 430 मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स, 100 यूनिट्स, 396 केज स्वीकृति पत्र, फीडमील के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और उत्कृष्ट मत्स्य समितियों को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही 9.63 करोड़ रुपये के डेफर्ड वेजेस व रॉयल्टी चेक का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा से पहले विशेष आशीर्वाद

अपने विदेश दौरे पर रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल के चरणों में नमन कर राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में सरकार हर वर्ग के लिए प्रतिबद्ध है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadav-will-give-a-gift-of-rs/article-27376

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.