IPL में आज हाईवोल्टेज मुकाबला, चेन्नई को चाहिए जीत, पंजाब को प्लेऑफ की रेस में बढ़त

Sports

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। लीग के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

 दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहली भिड़ंत में PBKS ने CSK को 18 रन से हराया था। ऐसे में चेन्नई की नजर इस हार का बदला लेने पर होगी।

चेपॉक में पंजाब का पलड़ा भारी

चेपॉक की पिच भले ही स्पिनरों की मददगार मानी जाती हो, लेकिन पंजाब किंग्स ने यहां पिछले तीन मुकाबले जीतकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। साल 2023 में PBKS ने CSK को 4 विकेट से और 2024 में 7 विकेट से हराया था। इसके अलावा 2021 में पंजाब ने इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस को भी 9 विकेट से मात दी थी।

अब तक चेपॉक में CSK और PBKS के बीच कुल 8 मैच हुए हैं, जिनमें CSK ने 4 और PBKS ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा।

इस सीजन में अब तक का प्रदर्शन

  • CSK की स्थिति इस बार बेहद कमजोर रही है। टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

  • वहीं PBKS ने 9 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। टीम फिलहाल 5वें स्थान पर है।

हेड टू हेड में चेन्नई थोड़ी आगे

IPL इतिहास की बात करें तो चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 16 चेन्नई ने जीते हैं और 15 पंजाब के नाम रहे हैं। यानि हेड टू हेड में CSK सिर्फ एक जीत से आगे है।

आज के मैच पर नजरें

चेन्नई के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर टीम आज भी हारती है, तो प्लेऑफ की उम्मीदों पर लगभग पूर्ण विराम लग जाएगा। दूसरी ओर, PBKS जीत के साथ टॉप-4 में जगह और मजबूत करना चाहेगी।

मैच डिटेल्स:

  • मैच नंबर: 49

  • टीमें: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स

  • स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

  • तारीख: 30 अप्रैल 2025

  • टाइमिंग: टॉस – 7:00 PM | पहला बॉल – 7:30 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

IPL में आज हाईवोल्टेज मुकाबला, चेन्नई को चाहिए जीत, पंजाब को प्लेऑफ की रेस में बढ़त

Sports

 दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहली भिड़ंत में PBKS ने CSK को 18 रन से हराया था। ऐसे में चेन्नई की नजर इस हार का बदला लेने पर होगी।

चेपॉक में पंजाब का पलड़ा भारी

चेपॉक की पिच भले ही स्पिनरों की मददगार मानी जाती हो, लेकिन पंजाब किंग्स ने यहां पिछले तीन मुकाबले जीतकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। साल 2023 में PBKS ने CSK को 4 विकेट से और 2024 में 7 विकेट से हराया था। इसके अलावा 2021 में पंजाब ने इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस को भी 9 विकेट से मात दी थी।

अब तक चेपॉक में CSK और PBKS के बीच कुल 8 मैच हुए हैं, जिनमें CSK ने 4 और PBKS ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा।

इस सीजन में अब तक का प्रदर्शन

  • CSK की स्थिति इस बार बेहद कमजोर रही है। टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

  • वहीं PBKS ने 9 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। टीम फिलहाल 5वें स्थान पर है।

हेड टू हेड में चेन्नई थोड़ी आगे

IPL इतिहास की बात करें तो चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 16 चेन्नई ने जीते हैं और 15 पंजाब के नाम रहे हैं। यानि हेड टू हेड में CSK सिर्फ एक जीत से आगे है।

आज के मैच पर नजरें

चेन्नई के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर टीम आज भी हारती है, तो प्लेऑफ की उम्मीदों पर लगभग पूर्ण विराम लग जाएगा। दूसरी ओर, PBKS जीत के साथ टॉप-4 में जगह और मजबूत करना चाहेगी।

मैच डिटेल्स:

  • मैच नंबर: 49

  • टीमें: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स

  • स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

  • तारीख: 30 अप्रैल 2025

  • टाइमिंग: टॉस – 7:00 PM | पहला बॉल – 7:30 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-thrill-of-the-indian-premier-league-2025-is-at/article-19084

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.