आईबी बैठक के बाद कैबिनेट बैठक पर नजरें: नक्सल ऑपरेशन पर बड़ा फैसला संभव, विदेशी नागरिकों पर भी बन सकती है गाइडलाइन

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में चल रहे सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान के बीच आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक हलकों में खासा महत्व बताया जा रहा है, क्योंकि इसके ठीक एक दिन पहले देश के इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) प्रमुख तपन डेका ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी।

 जानकारी के मुताबिक, नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा के बाद अब सरकार इस पर कोई ठोस रणनीति और निर्णय ले सकती है। बैठक में राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे, और मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर विशेष चर्चा हो सकती है।

इसके साथ ही, 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिकों के हित में कुछ नई योजनाओं या घोषणाओं की संभावना भी जताई जा रही है। कृषि और श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी चर्चा प्रस्तावित है।

इन मुद्दों पर लिए जा सकते हैं फैसले:

  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती और रणनीति को लेकर बड़ा निर्णय।

  • श्रमिकों और किसानों के लिए नई योजनाओं की घोषणा।

  • जमीन नामांतरण से जुड़े नियमों में बदलाव पर स्पष्ट गाइडलाइन।

  • पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए विदेशी नागरिकों की निगरानी को लेकर नीति निर्धारण।

बैठक मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जहां मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद सरकार कुछ अहम योजनाओं और नीतिगत निर्णयों का ऐलान कर सकती है।

गौरतलब है कि मंगलवार को हुई IB बैठक में तपन डेका ने नक्सल ऑपरेशन और हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद राज्य की आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने लोकल इंटेलिजेंस अधिकारियों से भी राज्य के संवेदनशील इलाकों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आईबी बैठक के बाद कैबिनेट बैठक पर नजरें: नक्सल ऑपरेशन पर बड़ा फैसला संभव, विदेशी नागरिकों पर भी बन सकती है गाइडलाइन

Raipur, cg

 जानकारी के मुताबिक, नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा के बाद अब सरकार इस पर कोई ठोस रणनीति और निर्णय ले सकती है। बैठक में राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे, और मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर विशेष चर्चा हो सकती है।

इसके साथ ही, 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिकों के हित में कुछ नई योजनाओं या घोषणाओं की संभावना भी जताई जा रही है। कृषि और श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी चर्चा प्रस्तावित है।

इन मुद्दों पर लिए जा सकते हैं फैसले:

  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती और रणनीति को लेकर बड़ा निर्णय।

  • श्रमिकों और किसानों के लिए नई योजनाओं की घोषणा।

  • जमीन नामांतरण से जुड़े नियमों में बदलाव पर स्पष्ट गाइडलाइन।

  • पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए विदेशी नागरिकों की निगरानी को लेकर नीति निर्धारण।

बैठक मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जहां मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद सरकार कुछ अहम योजनाओं और नीतिगत निर्णयों का ऐलान कर सकती है।

गौरतलब है कि मंगलवार को हुई IB बैठक में तपन डेका ने नक्सल ऑपरेशन और हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद राज्य की आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने लोकल इंटेलिजेंस अधिकारियों से भी राज्य के संवेदनशील इलाकों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cabinet-meeting-after-ib-meeting-a-big-decision-on-naxal/article-19071

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.