धान काटने खेत गया था परिवार, पीछे से आग में राख हो गया किसान का घर

Balod

गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पसौद में गुरुवार शाम भीषण आग लगने की घटना ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया।

 आग इतनी तेजी से फैली कि एक किसान का पूरा मकान और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत में धान कटाई के लिए गए हुए थे, जिससे जनहानि टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान तोरण साहू के कच्चे-पक्के मकान में शाम लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई। गांववालों ने धुआं उठते देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

फायर ब्रिगेड पहुंची देर से, तब तक राख हो चुका था घर

घटना की सूचना मिलते ही शाम 6 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। घर पूरी तरह जल चुका था और मौके पर केवल राख और टूटे हुए सामान के अवशेष बचे थे।

कारण अब तक स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

आग लगने का सटीक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हल्दी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया है।

गनीमत रही, परिवार खेत में था

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि घटना के समय परिवार घर पर मौजूद होता तो जान का बड़ा नुकसान हो सकता था। खेत में होने के कारण सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन आग ने वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा पूंजी को लील लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

धान काटने खेत गया था परिवार, पीछे से आग में राख हो गया किसान का घर

Balod

 आग इतनी तेजी से फैली कि एक किसान का पूरा मकान और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत में धान कटाई के लिए गए हुए थे, जिससे जनहानि टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान तोरण साहू के कच्चे-पक्के मकान में शाम लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई। गांववालों ने धुआं उठते देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

फायर ब्रिगेड पहुंची देर से, तब तक राख हो चुका था घर

घटना की सूचना मिलते ही शाम 6 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। घर पूरी तरह जल चुका था और मौके पर केवल राख और टूटे हुए सामान के अवशेष बचे थे।

कारण अब तक स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

आग लगने का सटीक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हल्दी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया है।

गनीमत रही, परिवार खेत में था

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि घटना के समय परिवार घर पर मौजूद होता तो जान का बड़ा नुकसान हो सकता था। खेत में होने के कारण सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन आग ने वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा पूंजी को लील लिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/paddy-was-cut-to-the-farm-family-went-to-ashes/article-19544

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.