पंचायत चुनाव के झगड़े का लिया बदला, पटाखे के बहाने घर में घुसकर युवक की हत्या — 2 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा।

छत्तीसगढ़ के कोटमीसोनार गांव में दिवाली की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरू में मामला पटाखा फोड़ने के विवाद का लगा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह हत्या पंचायत चुनाव के समय हुए पुराने झगड़े का बदला थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 2 नाबालिग समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तालाब किनारे रची गई साजिश

जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात आरोपी कोटमीसोनार के तालाब के पास जुटे और वहीं बालमुकुंद सोनी की हत्या की योजना बनाई। रात करीब 11 बजे आरोपियों ने बालमुकुंद को फोन कर गाली-गलौज की। फोन काटने पर सभी ने उसके घर जाकर पटाखा फोड़ना शुरू कर दिया। जब बालमुकुंद बाहर निकला और विरोध किया तो झगड़ा बढ़ गया।

इसके बाद दो नाबालिगों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसपैठ की, बाकी आरोपी भी पीछे-पीछे अंदर घुसे। सभी ने मिलकर बालमुकुंद पर बटनदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चुनावी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान मृतक बालमुकुंद सोनी से उनका विवाद हुआ था। कुछ दिन पहले भी वह रोशन दास और सौरभ पाठक से झगड़ा कर चुका था। इसी का बदला लेने के लिए दिवाली की रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो, उम्र 18 वर्ष 9 माह

  2. शिवांश पांडे उर्फ शिवा, उम्र 18 वर्ष

  3. चंद्रहास पांडे उर्फ लक्की, उम्र 29 वर्ष

  4. रामकृष्ण पाठक उर्फ सौरभ पाठक, उम्र 28 वर्ष
    (सभी निवासी कोटमीसोनार व आसपास के क्षेत्र के)

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक को जब्त कर लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Oct 2025 By दैनिक जागरण

पंचायत चुनाव के झगड़े का लिया बदला, पटाखे के बहाने घर में घुसकर युवक की हत्या — 2 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा।

छत्तीसगढ़ के कोटमीसोनार गांव में दिवाली की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरू में मामला पटाखा फोड़ने के विवाद का लगा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह हत्या पंचायत चुनाव के समय हुए पुराने झगड़े का बदला थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 2 नाबालिग समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तालाब किनारे रची गई साजिश

जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात आरोपी कोटमीसोनार के तालाब के पास जुटे और वहीं बालमुकुंद सोनी की हत्या की योजना बनाई। रात करीब 11 बजे आरोपियों ने बालमुकुंद को फोन कर गाली-गलौज की। फोन काटने पर सभी ने उसके घर जाकर पटाखा फोड़ना शुरू कर दिया। जब बालमुकुंद बाहर निकला और विरोध किया तो झगड़ा बढ़ गया।

इसके बाद दो नाबालिगों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसपैठ की, बाकी आरोपी भी पीछे-पीछे अंदर घुसे। सभी ने मिलकर बालमुकुंद पर बटनदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चुनावी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान मृतक बालमुकुंद सोनी से उनका विवाद हुआ था। कुछ दिन पहले भी वह रोशन दास और सौरभ पाठक से झगड़ा कर चुका था। इसी का बदला लेने के लिए दिवाली की रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो, उम्र 18 वर्ष 9 माह

  2. शिवांश पांडे उर्फ शिवा, उम्र 18 वर्ष

  3. चंद्रहास पांडे उर्फ लक्की, उम्र 29 वर्ष

  4. रामकृष्ण पाठक उर्फ सौरभ पाठक, उम्र 28 वर्ष
    (सभी निवासी कोटमीसोनार व आसपास के क्षेत्र के)

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक को जब्त कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/revenge-for-panchayat-election-dispute-murder-of-young-man-by/article-36129

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.