महिला ने नर्मदा में लगाई छलांग, मौत — मंगलसूत्र को लेकर डॉक्टर पति से हुआ था झगड़ा

बड़वानी

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में दीपावली के अगले दिन एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ग्राम छोटी कसरावद के पास नर्मदा नदी के पुल से एक 40 वर्षीय महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम अंगूरबाला लोनखेड़े बताया गया है, जो राजपुर विकासखंड के ग्राम बोराली में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर पदस्थ थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, अंगूरबाला अपने पति डॉ. कृष्णा लोनखेड़े, जो इंदौर में बाल रोग विशेषज्ञ हैं, के साथ दीपावली मनाने गांव कल्याणपुरा आई थीं। बुधवार सुबह दोनों के बीच मंगलसूत्र को लेकर विवाद हो गया। पति ने बताया कि पत्नी मंगलसूत्र नहीं लाने पर नाराज थीं। उन्होंने समझाने की कोशिश की कि वह बाद में मंगलसूत्र खरीद लेंगे, लेकिन गुस्से में अंगूरबाला स्कूटी लेकर घर से निकल गईं।

थोड़ी देर बाद वह नर्मदा पुल पर पहुंचीं और वहां से नदी में कूद गईं। पुल से गुजर रहे लोगों ने यह दृश्य देखा और तुरंत नाविकों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को नदी से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पति डॉ. लोनखेड़े ने बताया कि उन्हें आशंका थी कि पत्नी गुस्से में कोई गलत कदम उठा सकती हैं, इसलिए उन्होंने तुरंत डायल 100 और पुलिस को सूचना दी थी और खुद भी गाड़ी से पीछे निकले, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतका के परिवार में पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Oct 2025 By दैनिक जागरण

महिला ने नर्मदा में लगाई छलांग, मौत — मंगलसूत्र को लेकर डॉक्टर पति से हुआ था झगड़ा

बड़वानी

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में दीपावली के अगले दिन एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ग्राम छोटी कसरावद के पास नर्मदा नदी के पुल से एक 40 वर्षीय महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम अंगूरबाला लोनखेड़े बताया गया है, जो राजपुर विकासखंड के ग्राम बोराली में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर पदस्थ थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, अंगूरबाला अपने पति डॉ. कृष्णा लोनखेड़े, जो इंदौर में बाल रोग विशेषज्ञ हैं, के साथ दीपावली मनाने गांव कल्याणपुरा आई थीं। बुधवार सुबह दोनों के बीच मंगलसूत्र को लेकर विवाद हो गया। पति ने बताया कि पत्नी मंगलसूत्र नहीं लाने पर नाराज थीं। उन्होंने समझाने की कोशिश की कि वह बाद में मंगलसूत्र खरीद लेंगे, लेकिन गुस्से में अंगूरबाला स्कूटी लेकर घर से निकल गईं।

थोड़ी देर बाद वह नर्मदा पुल पर पहुंचीं और वहां से नदी में कूद गईं। पुल से गुजर रहे लोगों ने यह दृश्य देखा और तुरंत नाविकों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को नदी से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पति डॉ. लोनखेड़े ने बताया कि उन्हें आशंका थी कि पत्नी गुस्से में कोई गलत कदम उठा सकती हैं, इसलिए उन्होंने तुरंत डायल 100 और पुलिस को सूचना दी थी और खुद भी गाड़ी से पीछे निकले, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतका के परिवार में पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/woman-jumped-into-narmada-to-death-had-fight-with/article-36123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.