- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो-पेट्रोल कंटेनर टक्कर, आबकारी आरक्षक की मौत, ड्राइवर गंभीर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो-पेट्रोल कंटेनर टक्कर, आबकारी आरक्षक की मौत, ड्राइवर गंभीर
बेमेतरा, CG
जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर ग्राम जेवरा के पास बुधवार को एक भारी सड़क हादसा हुआ। हादसे में आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो और पेट्रोल कंटेनर की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में आबकारी आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर शराब फैल गई, जिससे अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर बेमेतरा पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए