गौ-शालाओं को ‘गौ-मंदिर’ के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Bhopal, MP

प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की गौ-शालाओं को अब ‘गौ-मंदिर’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां गायों की सेवा और संरक्षण के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार के सहयोग से गौ-शालाओं का स्वावलंबन और विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में प्राकृतिक खेती को भी व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। ऐसी खेती करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वे रासायनिक खेती से हटकर पर्यावरण-अनुकूल पद्धति अपनाएं।

इंदौर में गोवर्धन पूजा के दौरान किया ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह घोषणा इंदौर जिले के हातोद तहसील के खजूरिया स्थित रेशम केन्द्र गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा, “गाय का दूध अमृत समान है, जो शरीर को स्वस्थ और मन को आनंदित रखता है। गौ-माता न केवल अपने बछड़े का बल्कि संपूर्ण मानव जाति का पोषण करती हैं। हमारी परंपरा रही है कि घर की पहली रोटी गाय के लिए बनाई जाती है।”

बालिका महक को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पर्वत की साज-सज्जा करने वाली बालिका महक शर्मा को सम्मानित किया। उन्हें 5,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई और 11,000 रुपए का अतिरिक्त पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।

गौ-शाला के अखाड़े का अवलोकन और पहलवानों का उत्साहवर्धन

मुख्यमंत्री ने गौ-शाला में बने अखाड़े का निरीक्षण किया, जहां पहलवानों की कुश्ती देखी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “हमारे अखाड़ों से कृष्ण और बलराम जैसे पहलवान तैयार होंगे। अब यहां मेट (मैट) पर कुश्ती की आधुनिक सुविधा भी जोड़ी जाएगी।”

मंत्री बोले — गौसेवा सबसे बड़ा धर्म

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गौ-शालाओं के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को भी आर्थिक सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा, “गौ-माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है, उनकी सेवा सबसे बड़ा धर्म है। जन्मदिन जैसे अवसर गौशालाओं की सेवा में मनाएं।”
विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि गोबर और गोमूत्र से आत्मनिर्भर गौ-शालाएं बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने दोगुना की सहायता राशि

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रति गाय पोषण राशि को दोगुना कर दिया है। इससे गौ-पालन और संवर्धन दोनों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेशम केन्द्र गौशाला को आदर्श गौशाला के रूप में विकसित किया जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पहले गौशाला में 630 गायें थीं, जो अब 2300 से अधिक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यहां बने आईसीयू सेंटर में बीमार गायों का इलाज किया जाता है।

गोबर से बने स्वदेशी दीयों की सराहना

मुख्यमंत्री ने गोबर से बने स्वदेशी दीये बनाने वाले स्टॉल का अवलोकन किया और इसे पर्यावरण संरक्षण व स्थानीय अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर इंदौर में बने लगभग दो लाख गोबर दीयों की बिक्री स्थानीय स्वावलंबन की मिसाल है।

इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, स्वामी अच्युतानंद महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Oct 2025 By दैनिक जागरण

गौ-शालाओं को ‘गौ-मंदिर’ के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की गौ-शालाओं को अब ‘गौ-मंदिर’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां गायों की सेवा और संरक्षण के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार के सहयोग से गौ-शालाओं का स्वावलंबन और विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में प्राकृतिक खेती को भी व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। ऐसी खेती करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वे रासायनिक खेती से हटकर पर्यावरण-अनुकूल पद्धति अपनाएं।

इंदौर में गोवर्धन पूजा के दौरान किया ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह घोषणा इंदौर जिले के हातोद तहसील के खजूरिया स्थित रेशम केन्द्र गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा, “गाय का दूध अमृत समान है, जो शरीर को स्वस्थ और मन को आनंदित रखता है। गौ-माता न केवल अपने बछड़े का बल्कि संपूर्ण मानव जाति का पोषण करती हैं। हमारी परंपरा रही है कि घर की पहली रोटी गाय के लिए बनाई जाती है।”

बालिका महक को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पर्वत की साज-सज्जा करने वाली बालिका महक शर्मा को सम्मानित किया। उन्हें 5,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई और 11,000 रुपए का अतिरिक्त पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।

गौ-शाला के अखाड़े का अवलोकन और पहलवानों का उत्साहवर्धन

मुख्यमंत्री ने गौ-शाला में बने अखाड़े का निरीक्षण किया, जहां पहलवानों की कुश्ती देखी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “हमारे अखाड़ों से कृष्ण और बलराम जैसे पहलवान तैयार होंगे। अब यहां मेट (मैट) पर कुश्ती की आधुनिक सुविधा भी जोड़ी जाएगी।”

मंत्री बोले — गौसेवा सबसे बड़ा धर्म

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गौ-शालाओं के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को भी आर्थिक सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा, “गौ-माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है, उनकी सेवा सबसे बड़ा धर्म है। जन्मदिन जैसे अवसर गौशालाओं की सेवा में मनाएं।”
विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि गोबर और गोमूत्र से आत्मनिर्भर गौ-शालाएं बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने दोगुना की सहायता राशि

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रति गाय पोषण राशि को दोगुना कर दिया है। इससे गौ-पालन और संवर्धन दोनों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेशम केन्द्र गौशाला को आदर्श गौशाला के रूप में विकसित किया जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पहले गौशाला में 630 गायें थीं, जो अब 2300 से अधिक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यहां बने आईसीयू सेंटर में बीमार गायों का इलाज किया जाता है।

गोबर से बने स्वदेशी दीयों की सराहना

मुख्यमंत्री ने गोबर से बने स्वदेशी दीये बनाने वाले स्टॉल का अवलोकन किया और इसे पर्यावरण संरक्षण व स्थानीय अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर इंदौर में बने लगभग दो लाख गोबर दीयों की बिक्री स्थानीय स्वावलंबन की मिसाल है।

इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, स्वामी अच्युतानंद महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cow-shelters-will-be-developed-as-cow-temples-chief-minister/article-36127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.