रायपुर में कौशल्या विहार क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई: RDA, निगम व जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Raipur, CG

On

रायपुर के कौशल्या विहार क्षेत्र में शनिवार सुबह रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA), नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। RDA की लगभग 26 एकड़ जमीन पर वर्षों से बिना अनुमति के बने मकानों और नए निर्माणों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम नंदकुमार चौबे, RDA एवं नगर निगम के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद था, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

यह जमीन RDA की स्वामित्व वाली है, जिस पर कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे अवैध कब्जा कर लिया था। जांच के दौरान सामने आया कि कई लोगों को जमीन दलालों ने धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात दिखाकर बेची है। कौशल्या विहार के पप्पू खान और समा बेगम ऐसे पीड़ितों में शामिल हैं। पप्पू खान ने बताया कि उन्होंने लगभग दो साल पहले कर्ज लेकर करीब एक लाख रुपये में यह जमीन खरीदी थी और मकान निर्माण कर रहे थे। लेकिन जब प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच की, तो वे फर्जी पाए गए।

प्रशासन ने इस गंभीर मामले को लेकर फर्जी जमीन विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम नंदकुमार चौबे ने कहा कि कई बार नोटिस देने के बावजूद लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे थे, इसलिए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। जिन मकानों में लोग रह रहे थे, उन्हें बीएसयूपी के तहत वैकल्पिक आवासों में पुनः बसाया जाएगा। जिनके पास पहले से आवास हैं, उन्हें वहीं पुनर्वास दिया जाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

रायपुर में कौशल्या विहार क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई: RDA, निगम व जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Raipur, CG

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम नंदकुमार चौबे, RDA एवं नगर निगम के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद था, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

यह जमीन RDA की स्वामित्व वाली है, जिस पर कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे अवैध कब्जा कर लिया था। जांच के दौरान सामने आया कि कई लोगों को जमीन दलालों ने धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात दिखाकर बेची है। कौशल्या विहार के पप्पू खान और समा बेगम ऐसे पीड़ितों में शामिल हैं। पप्पू खान ने बताया कि उन्होंने लगभग दो साल पहले कर्ज लेकर करीब एक लाख रुपये में यह जमीन खरीदी थी और मकान निर्माण कर रहे थे। लेकिन जब प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच की, तो वे फर्जी पाए गए।

प्रशासन ने इस गंभीर मामले को लेकर फर्जी जमीन विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम नंदकुमार चौबे ने कहा कि कई बार नोटिस देने के बावजूद लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे थे, इसलिए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। जिन मकानों में लोग रह रहे थे, उन्हें बीएसयूपी के तहत वैकल्पिक आवासों में पुनः बसाया जाएगा। जिनके पास पहले से आवास हैं, उन्हें वहीं पुनर्वास दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/strict-action-on-illegal-construction-in-kaushalya-vihar-area-in/article-21217

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.