धर्मांतरण विवाद से गरमाया माहौल: चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ, 150 से अधिक लोग हिरासत में

Bhilai, CG

छत्तीसगढ़ के दो बड़े शहरों—भिलाई और बिलासपुर—में धर्मांतरण को लेकर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया। भिलाई के कैलाश नगर स्थित एक चर्च के बाहर रविवार को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और चर्च प्रशासन पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया।

इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर चर्च में मौजूद करीब 100 से 150 लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि चर्च में गुप्त रूप से धर्मांतरण की गतिविधियाँ चलाई जा रही थीं और बच्चों को भी प्रार्थना सभा में शामिल किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

प्रदर्शनकारियों ने चर्च के सामने बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए चर्च में मौजूद लोगों को बसों में भरकर थाने भेजा।

बिलासपुर में भी उठा विवाद

इससे एक दिन पहले बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के गीतांजली सिटी इलाके में भी ऐसा ही विवाद सामने आया। यहां एक निजी मकान में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि प्रार्थना के बहाने धर्मांतरण कराया जा रहा है।

यहाँ भी स्थानीय लोगों और संगठनों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन सतर्क

दोनों ही मामलों में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोपों को गंभीरता से लिया है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रशासन ने दोनों शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और तनावपूर्ण इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

धार्मिक स्थलों को लेकर लगातार बढ़ते विवाद ने प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। वहीं, आमजन में भी इसे लेकर चिंता और असंतोष का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धर्मांतरण विवाद से गरमाया माहौल: चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ, 150 से अधिक लोग हिरासत में

Bhilai, CG

इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर चर्च में मौजूद करीब 100 से 150 लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि चर्च में गुप्त रूप से धर्मांतरण की गतिविधियाँ चलाई जा रही थीं और बच्चों को भी प्रार्थना सभा में शामिल किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

प्रदर्शनकारियों ने चर्च के सामने बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए चर्च में मौजूद लोगों को बसों में भरकर थाने भेजा।

बिलासपुर में भी उठा विवाद

इससे एक दिन पहले बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के गीतांजली सिटी इलाके में भी ऐसा ही विवाद सामने आया। यहां एक निजी मकान में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि प्रार्थना के बहाने धर्मांतरण कराया जा रहा है।

यहाँ भी स्थानीय लोगों और संगठनों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन सतर्क

दोनों ही मामलों में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोपों को गंभीरता से लिया है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रशासन ने दोनों शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और तनावपूर्ण इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

धार्मिक स्थलों को लेकर लगातार बढ़ते विवाद ने प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। वहीं, आमजन में भी इसे लेकर चिंता और असंतोष का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/hanuman-chalisa-recitation-outside-the-church-heated-by-conversion-dispute/article-28305

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.