छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें :

RAIPUR, CG

रविवार का दिन छत्तीसगढ़ के लिए घटनाओं से भरा रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद दोपहर को वे ‘दीदी के गोठ’ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम लॉन्च

मुख्यमंत्री साय की अगुवाई में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में नया कदम उठाया गया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ आज 12:15 बजे किया जाएगा। यह आकाशवाणी रायपुर सहित प्रदेश के सभी केंद्रों पर प्रसारित होगा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा।

भाजपा पदाधिकारियों की पहली बैठक

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की अहम बैठक आज सुबह 11:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में होगी। इसमें राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय मौजूद रहेंगे।

सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ आज भाजपा दफ्तर रायपुर का घेराव करेगा। कर्मचारी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल से रैली निकालकर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। उनकी मुख्य मांगें हैं –

  • कलेक्टर दर पर वेतन,

  • पूरे 12 माह मानदेय भुगतान,

  • यथावत कार्य पर रखने की गारंटी,

  • नियुक्ति पत्र की व्यवस्था।

रायपुर में आज के सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम

  • राधाष्टमी पर्व – राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार, आरती और छप्पन भोग।

  • गीतों भरी सुरीली शाम – पार्श्वगायक स्व. मुकेश की पुण्यतिथि पर धुन फाउंडेशन का संगीतमय कार्यक्रम, मायाराम सुरजन हॉल, शाम 6:30 बजे।

  • नृत्य व तीज सुंदरी स्पर्धा – वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन व सर्व युवा ब्राह्मण परिषद, अग्रवाल भवन पुरानी बस्ती, दोपहर 3 बजे से।

  • स्वच्छता श्रमदान – संस्था ‘युवा’, सीएम हाउस के पास सिविल लाइन, सुबह 9 बजे।

  • कृष्ण मित्र फाउंडेशन बैठक – सरजूबांधा मुक्तिधाम, टिकरापारा, सुबह 9 बजे।

  • स्वास्थ्य शिविर – श्रीरायपुर पुष्टिकर समाज द्वारा निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर व कानों की जांच, बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें :

RAIPUR, CG

रविवार का दिन छत्तीसगढ़ के लिए घटनाओं से भरा रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद दोपहर को वे ‘दीदी के गोठ’ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम लॉन्च

मुख्यमंत्री साय की अगुवाई में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में नया कदम उठाया गया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ आज 12:15 बजे किया जाएगा। यह आकाशवाणी रायपुर सहित प्रदेश के सभी केंद्रों पर प्रसारित होगा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा।

भाजपा पदाधिकारियों की पहली बैठक

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की अहम बैठक आज सुबह 11:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में होगी। इसमें राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय मौजूद रहेंगे।

सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ आज भाजपा दफ्तर रायपुर का घेराव करेगा। कर्मचारी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल से रैली निकालकर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। उनकी मुख्य मांगें हैं –

  • कलेक्टर दर पर वेतन,

  • पूरे 12 माह मानदेय भुगतान,

  • यथावत कार्य पर रखने की गारंटी,

  • नियुक्ति पत्र की व्यवस्था।

रायपुर में आज के सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम

  • राधाष्टमी पर्व – राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार, आरती और छप्पन भोग।

  • गीतों भरी सुरीली शाम – पार्श्वगायक स्व. मुकेश की पुण्यतिथि पर धुन फाउंडेशन का संगीतमय कार्यक्रम, मायाराम सुरजन हॉल, शाम 6:30 बजे।

  • नृत्य व तीज सुंदरी स्पर्धा – वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन व सर्व युवा ब्राह्मण परिषद, अग्रवाल भवन पुरानी बस्ती, दोपहर 3 बजे से।

  • स्वच्छता श्रमदान – संस्था ‘युवा’, सीएम हाउस के पास सिविल लाइन, सुबह 9 बजे।

  • कृष्ण मित्र फाउंडेशन बैठक – सरजूबांधा मुक्तिधाम, टिकरापारा, सुबह 9 बजे।

  • स्वास्थ्य शिविर – श्रीरायपुर पुष्टिकर समाज द्वारा निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर व कानों की जांच, बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/todays-big-news-in-chhattisgarh/article-32013

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.