छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-कांकेर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदलने लगा है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने रायपुर, कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए तेज हवाओं और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, मानसून द्रोणिका दक्षिण की ओर सक्रिय है। इसके प्रभाव से 31 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना है। एक-दो स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। वहीं 2 से 5 सितंबर के बीच उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

इन जिलों के लिए अलर्ट

अगले तीन घंटों में कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली में मेघगर्जन, बिजली चमकने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदेशा है। इन जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। तापमान न्यूनतम 26 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-कांकेर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदलने लगा है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने रायपुर, कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए तेज हवाओं और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, मानसून द्रोणिका दक्षिण की ओर सक्रिय है। इसके प्रभाव से 31 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना है। एक-दो स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। वहीं 2 से 5 सितंबर के बीच उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

इन जिलों के लिए अलर्ट

अगले तीन घंटों में कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली में मेघगर्जन, बिजली चमकने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदेशा है। इन जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। तापमान न्यूनतम 26 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/weather-patterns-in-chhattisgarh-changed-rain-thunderstorms-in-many-districts-including/article-32011

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.