कान्हा के जंगलों में दहशत: दो दिन में मिले दो मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मंडला (म.प्र.)

On

मंडला के खटिया थाना क्षेत्र में एक पुरुष और एक महिला के कंकाल मिलने से सनसनी, फॉरेंसिक जांच से खुलेगा रहस्य

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित कान्हा नेशनल पार्क से सटे जंगलों में मानव कंकाल मिलने की घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। खटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटरी चौकी के सुरपाठा जंगल में गुरुवार को एक बुजुर्ग पुरुष का कंकाल पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब इससे ठीक एक दिन पहले उसी क्षेत्र के जंगल में एक महिला का कंकाल बरामद किया गया था। लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग कंकाल मिलने से पुलिस और ग्रामीणों दोनों की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस के अनुसार, जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने पेड़ से लटके कंकाल को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खटिया थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कंकाल लगभग दो महीने पुराना बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान नैन सिंह मरावी (65) निवासी स्थानीय गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नैन सिंह करीब दो महीने पहले जंगल जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद कभी वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला था। परिजनों ने मौके पर मौजूद कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान की है।

पुलिस का कहना है कि शव काफी हद तक क्षत-विक्षत है। विशेष रूप से पैरों के हिस्से को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव लंबे समय से जंगल में पड़ा रहा। हालांकि, मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

इस घटना से एक दिन पहले, बुधवार को इसी जंगल क्षेत्र के रेतीले हिस्से में एक महिला का कंकाल मिलने से पहले ही सनसनी फैल चुकी थी। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए यह जांच कर रही है कि कहीं इन घटनाओं के बीच कोई संबंध तो नहीं है।

खटिया थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों कंकालों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और विस्तृत फॉरेंसिक जांच के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। डीएनए जांच, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन जैसे तकनीकी पहलुओं पर भी काम किया जा रहा है।फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं—आत्महत्या, दुर्घटना या आपराधिक साजिश—को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों मौतों की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

-------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/695f6210f2b92/article-42452

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.