भागीरथपुरा त्रासदी के बाद ज़मीन से लेकर अदालत तक हलचल, 23 मौतों ने बदला प्रशासन का रुख

इंदौर (म.प्र.)

On

दूषित पानी से जान गंवाने के बाद इलाके में युद्धस्तर पर पाइपलाइन और ड्रेनेज सुधार, आज हाईकोर्ट में मामले की अहम सुनवाई

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई 23 मौतों के बाद प्रशासनिक और न्यायिक दोनों स्तरों पर हलचल तेज हो गई है। जिस इलाके में कुछ दिन पहले मातम पसरा था, वहां अब हर ओर खुदाई, पाइपलाइन और ड्रेनेज सुधार का काम चल रहा है। प्रशासन नर्मदा जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को अलग-अलग करने में जुटा है, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो। इसी बीच, गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई होनी है।

भागीरथपुरा की सड़कों पर इस समय हालात आसान नहीं हैं। पुलिस चौकी के सामने की सड़क से लेकर अंदरूनी गलियों तक जेसीबी मशीनें लगी हैं। कई जगह सड़कें खोदी जा चुकी हैं, तो कहीं पाइप डालने के बाद भराव का काम अधूरा पड़ा है। कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण लोगों को वैकल्पिक गलियों से आवाजाही करनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों और बुजुर्गों को खास परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि असुविधा जरूर है, लेकिन अगर यह काम पहले हुआ होता तो शायद इतने लोगों की जान नहीं जाती। निवासियों का आरोप है कि वर्षों से इलाके की पेयजल लाइन और ड्रेनेज प्रणाली जर्जर हालत में थी, जिसकी शिकायतें की जाती रहीं, लेकिन समय रहते समाधान नहीं हुआ।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इस हादसे की गंभीरता को साफ दिखाते हैं। अब तक कुल 440 लोग दूषित पानी से बीमार होकर अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से 413 को उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। फिलहाल 27 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 8 मरीज आईसीयू में हैं, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है और वे वेंटिलेटर पर हैं। विभाग की ओर से इलाके में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि नए मामलों पर नजर रखी जा सके।

न्यायिक मोर्चे पर भी मामला गंभीर रूप ले चुका है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दूषित पेयजल से जुड़ी पांच याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई प्रस्तावित है। पिछली सुनवाई में अदालत ने प्रशासन के रवैये पर कड़ी टिप्पणी की थी और कहा था कि स्वच्छ पेयजल नागरिकों का मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि लापरवाही साबित होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जा सकती है।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/69687f4132151/article-43126

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.