ICC U19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी से समीर मिन्हास तक, ये 5 युवा खिलाड़ी बदल सकते हैं भविष्य का क्रिकेट

स्पोर्ट्स

On

जिम्बाब्वे और नामीबिया में शुरू हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के उभरते सितारों पर रहेगी खास नजर

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बुधवार, 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में हो रही है। जूनियर क्रिकेट के इस सबसे बड़े मंच पर एक बार फिर दुनिया को भविष्य के सितारों की झलक मिलने की उम्मीद है। अतीत में विराट कोहली, युवराज सिंह, केन विलियम्सन और शुभमन गिल जैसे नाम इसी टूर्नामेंट से उभरे हैं। इस बार भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर चयनकर्ताओं और क्रिकेट विशेषज्ञों की पैनी नजर है।

इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चर्चा भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। बाएं हाथ के इस ओपनर ने बेहद कम उम्र में अपने प्रदर्शन से सीनियर क्रिकेट तक में पहचान बना ली है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 32 गेंदों में शतक और अंडर-19 एशिया कप में 176 रन की पारी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में 190 रन की तूफानी पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। वर्ल्ड कप में उनके सामने चुनौती होगी कि वह आक्रामक खेल के साथ मैच की परिस्थितियों के अनुसार संयम भी दिखा पाते हैं या नहीं।

भारतीय टीम की कमान इस बार आयुष महात्रे के हाथों में है। 18 वर्षीय आयुष पहले ही घरेलू और आईपीएल स्तर पर खुद को साबित कर चुके हैं। आईपीएल 2025 में मिले मौके को उन्होंने मजबूती से भुनाया, जबकि विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी पारियों ने चयनकर्ताओं का भरोसा बढ़ाया है। कप्तान के तौर पर उनका निर्णय कौशल और बल्लेबाजी दोनों टीम इंडिया के लिए अहम होंगे।

पाकिस्तान के समीर मिन्हास इस टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं। अंडर-19 एशिया कप में भारत के खिलाफ 172 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी क्षमता का परिचय दिया था। पूरे टूर्नामेंट में 471 रन बनाकर वह सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। वर्ल्ड कप से पहले समीर ने साफ कहा है कि उनका लक्ष्य प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनना है।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलिवर पीके भी इस बार खास भूमिका में नजर आएंगे। पिछला वर्ल्ड कप चोट के कारण मिस करने के बाद वह अब टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में उनके प्रदर्शन ने उन्हें मजबूत दावेदार बनाया है।

इंग्लैंड के फरहान अहमद पहले ही रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करा चुके हैं। 16 साल की उम्र में काउंटी क्रिकेट में डेब्यू और प्रथम श्रेणी मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बनने के बाद फरहान पर बड़ी जिम्मेदारी है। पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप में वह इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल थे।

कुल मिलाकर, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 न सिर्फ ट्रॉफी की लड़ाई है, बल्कि यह तय करने का मंच भी है कि आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का चेहरा कौन बनेगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –

🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/6967784beac68/article-43079

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.