आरोपी सलमान को गोली लगी, गोहर्गंज बालिका दुष्कर्म कांड में पुलिस मुठभेड़

Digital Desk

6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी 23 वर्षीय सलमान को गुरुवार-शुक्रवार की रात ओबेदुल्लागंज के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। वह पैर में घायल हो गया और उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सलमान को गुरुवार रात भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। उसे गोहर्गंज लाते समय ओबेदुल्लागंज के जंगल क्षेत्र में पुलिस गाड़ी का टायर पंचर हो गया। गाड़ी बदलते वक्त तड़के 3-4 बजे के करीब सलमान ने सब-इंस्पेक्टर श्यामराज सिंह की पिस्तौल छीनने की कोशिश की, गोली चलाई और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारी।

इंस्पेक्टर विजय त्रिपाठी ने बताया, “आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनी, इसलिए जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।”

घटना का पूरा विवरण

21 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे सलमान इलाके में आया, बच्चों से बात की और मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने पास के जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ जघन्य अपराध किया और फरार हो गया।

लगभग 8 बजे बच्ची खून से लथपथ, सिर्फ कुर्ती पहने रोती-बिलखती घर की ओर आती दिखी। उसके चेहरे पर थप्पड़ों के निशान, घुटनों-हाथों पर गहरे घाव थे और प्राइवेट पार्ट्स में इतनी गंभीर चोटें थीं कि भोपाल एम्स में दो आपात सर्जरी करनी पड़ीं। नसों को बायपास कर मल-मूत्र त्याग का नया रास्ता बनाया गया। अभी बच्ची होश में है, बोल भी रही है, लेकिन कई दिन अस्पताल में रहेगी।

जनाक्रोश और सरकार की सख्ती

घटना के बाद लोगों ने हाईवे जाम किया, आरोपी को फांसी या एनकाउंटर की मांग की। आक्रोश बढ़ने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रात में ही PHQ में उच्चस्तरीय बैठक की और रायसेन SP पंकज पांडेय को हटाकर आशुतोष सिंह को नया SP बनाया।

आरोपी का बैकग्राउंड

पिता ने बताया कि सलमान पहले राजा भैया के स्टोन क्रशर पर काम करता था, बुरी आदतों के कारण निकाल दिया गया। पिछले कुछ महीनों से मोहल्ले में घूमता था, बच्चों को टॉफी-चॉकलेट बांटकर “टॉफी अंकल” बन गया था। इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने यह हैवानियत की।

बच्ची के पिता का दर्द: “जिस शख्स से रोज मुस्कुराकर मिलते थे, उसी ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह खून से सनी सिर्फ कुर्ती में चिल्लाती हुई ‘पापा!’ पुकारती दौड़ी आई… यह दृश्य जिंदगी भर नहीं भूल सकता।”

मां ने बताया, “उसके गाल थप्पड़ों से सूज गए थे, शरीर पर हर जगह चोट के निशान थे।”

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। FSL की टीम भी मुठभेड़ स्थल पर जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2025 By दैनिक जागरण

आरोपी सलमान को गोली लगी, गोहर्गंज बालिका दुष्कर्म कांड में पुलिस मुठभेड़

Digital Desk

पुलिस के अनुसार, सलमान को गुरुवार रात भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। उसे गोहर्गंज लाते समय ओबेदुल्लागंज के जंगल क्षेत्र में पुलिस गाड़ी का टायर पंचर हो गया। गाड़ी बदलते वक्त तड़के 3-4 बजे के करीब सलमान ने सब-इंस्पेक्टर श्यामराज सिंह की पिस्तौल छीनने की कोशिश की, गोली चलाई और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारी।

इंस्पेक्टर विजय त्रिपाठी ने बताया, “आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनी, इसलिए जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।”

घटना का पूरा विवरण

21 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे सलमान इलाके में आया, बच्चों से बात की और मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने पास के जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ जघन्य अपराध किया और फरार हो गया।

लगभग 8 बजे बच्ची खून से लथपथ, सिर्फ कुर्ती पहने रोती-बिलखती घर की ओर आती दिखी। उसके चेहरे पर थप्पड़ों के निशान, घुटनों-हाथों पर गहरे घाव थे और प्राइवेट पार्ट्स में इतनी गंभीर चोटें थीं कि भोपाल एम्स में दो आपात सर्जरी करनी पड़ीं। नसों को बायपास कर मल-मूत्र त्याग का नया रास्ता बनाया गया। अभी बच्ची होश में है, बोल भी रही है, लेकिन कई दिन अस्पताल में रहेगी।

जनाक्रोश और सरकार की सख्ती

घटना के बाद लोगों ने हाईवे जाम किया, आरोपी को फांसी या एनकाउंटर की मांग की। आक्रोश बढ़ने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रात में ही PHQ में उच्चस्तरीय बैठक की और रायसेन SP पंकज पांडेय को हटाकर आशुतोष सिंह को नया SP बनाया।

आरोपी का बैकग्राउंड

पिता ने बताया कि सलमान पहले राजा भैया के स्टोन क्रशर पर काम करता था, बुरी आदतों के कारण निकाल दिया गया। पिछले कुछ महीनों से मोहल्ले में घूमता था, बच्चों को टॉफी-चॉकलेट बांटकर “टॉफी अंकल” बन गया था। इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने यह हैवानियत की।

बच्ची के पिता का दर्द: “जिस शख्स से रोज मुस्कुराकर मिलते थे, उसी ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह खून से सनी सिर्फ कुर्ती में चिल्लाती हुई ‘पापा!’ पुकारती दौड़ी आई… यह दृश्य जिंदगी भर नहीं भूल सकता।”

मां ने बताया, “उसके गाल थप्पड़ों से सूज गए थे, शरीर पर हर जगह चोट के निशान थे।”

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। FSL की टीम भी मुठभेड़ स्थल पर जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/accused-salman-shot-police-encounter-in-goharganj-girl-rape-case/article-38769

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.