एमपी देश का पहला राज्य बना जहां मनरेगा की मज़दूरी अब महिलाओं के खाते में जाएगी: ‘मां का बगिया’ योजना के तहत सीधे ट्रांसफर होंगे भुगतान

Digital Desk

महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब मनरेगा की मजदूरी पुरुष मुखिया के खाते में नहीं, बल्कि सीधे महिला श्रमिकों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। ‘मां का बगिया’ पहल के तहत ऐसा मॉडल अपनाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

अब तक पूरे देश में मनरेगा भुगतान की एक जैसी व्यवस्था थी:
चाहे मजदूरी पुरुष ने कमाई हो या महिला ने—राशि हमेशा जॉब कार्ड पर दर्ज पुरुष मुखिया के बैंक खाते में ही भेजी जाती थी।

जब मध्यप्रदेश ने महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भुगतान का प्रस्ताव रखा, तो एक बड़ी समस्या सामने आई:
अधिकांश जॉब कार्ड में केवल पुरुषों को ही मुखिया के रूप में दर्ज किया गया था, जिससे महिलाओं को सीधे भुगतान संभव नहीं था।

विभागीय समीक्षा में सामने आया कि राज्य के करीब 31,500 समूहों में से एक प्रतिशत से भी कम में महिलाओं के नाम मुखिया दर्ज थे। यह तकनीकी रूप से नई व्यवस्था लागू करने में बाधा बन रहा था।

केंद्र ने दी विशेष अनुमति, लेकिन एक शर्त के साथ

इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने 2 सितंबर 2025 को ग्रामीण विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा, जिसमें नियमों में संशोधन करके महिलाओं को सीधे भुगतान की अनुमति मांगी गई।

17 नवंबर को केंद्र ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
लेकिन इसके साथ एक शर्त जोड़ी गई:
महिला के खाते में मजदूरी भेजने के लिए पुरुष मुखिया की लिखित सहमति जरूरी होगी।

सॉफ्टवेयर अपडेट; 15 अगस्त के बाद शुरू कामों पर लागू नई प्रणाली

राज्य के अनुरोध के बाद राष्ट्रीय मनरेगा सॉफ्टवेयर में वह विकल्प जोड़ दिया गया है, जिससे जॉब कार्ड सीधे किसी महिला के नाम से लिंक किया जा सके।

नई व्यवस्था 15 अगस्त 2025 के बाद शुरू होने वाले सभी मनरेगा कार्यों पर लागू होगी।

मनरेगा कमिश्नर अवि प्रसाद ने पुष्टि की है कि सॉफ्टवेयर संशोधन पूरा हो चुका है।

‘मां का बगिया’ योजना के प्रमुख आंकड़े
  • 31,000+ प्रोजेक्ट प्रस्तावित

  • 30,815 प्रोजेक्ट मंज़ूर

  • अनुमानित लागत: ₹748 करोड़

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2025 By दैनिक जागरण

एमपी देश का पहला राज्य बना जहां मनरेगा की मज़दूरी अब महिलाओं के खाते में जाएगी: ‘मां का बगिया’ योजना के तहत सीधे ट्रांसफर होंगे भुगतान

Digital Desk

अब तक पूरे देश में मनरेगा भुगतान की एक जैसी व्यवस्था थी:
चाहे मजदूरी पुरुष ने कमाई हो या महिला ने—राशि हमेशा जॉब कार्ड पर दर्ज पुरुष मुखिया के बैंक खाते में ही भेजी जाती थी।

जब मध्यप्रदेश ने महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भुगतान का प्रस्ताव रखा, तो एक बड़ी समस्या सामने आई:
अधिकांश जॉब कार्ड में केवल पुरुषों को ही मुखिया के रूप में दर्ज किया गया था, जिससे महिलाओं को सीधे भुगतान संभव नहीं था।

विभागीय समीक्षा में सामने आया कि राज्य के करीब 31,500 समूहों में से एक प्रतिशत से भी कम में महिलाओं के नाम मुखिया दर्ज थे। यह तकनीकी रूप से नई व्यवस्था लागू करने में बाधा बन रहा था।

केंद्र ने दी विशेष अनुमति, लेकिन एक शर्त के साथ

इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने 2 सितंबर 2025 को ग्रामीण विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा, जिसमें नियमों में संशोधन करके महिलाओं को सीधे भुगतान की अनुमति मांगी गई।

17 नवंबर को केंद्र ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
लेकिन इसके साथ एक शर्त जोड़ी गई:
महिला के खाते में मजदूरी भेजने के लिए पुरुष मुखिया की लिखित सहमति जरूरी होगी।

सॉफ्टवेयर अपडेट; 15 अगस्त के बाद शुरू कामों पर लागू नई प्रणाली

राज्य के अनुरोध के बाद राष्ट्रीय मनरेगा सॉफ्टवेयर में वह विकल्प जोड़ दिया गया है, जिससे जॉब कार्ड सीधे किसी महिला के नाम से लिंक किया जा सके।

नई व्यवस्था 15 अगस्त 2025 के बाद शुरू होने वाले सभी मनरेगा कार्यों पर लागू होगी।

मनरेगा कमिश्नर अवि प्रसाद ने पुष्टि की है कि सॉफ्टवेयर संशोधन पूरा हो चुका है।

‘मां का बगिया’ योजना के प्रमुख आंकड़े
  • 31,000+ प्रोजेक्ट प्रस्तावित

  • 30,815 प्रोजेक्ट मंज़ूर

  • अनुमानित लागत: ₹748 करोड़

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-became-the-first-state-in-the-country-where-mnrega/article-38773

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.