इंदौर वनडे से पहले प्रशासन अलर्ट: 18 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के लिए पार्किंग से सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम

इंदौर (म.प्र.)

On

होलकर स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर दर्शकों की सुविधा पर फोकस, रोहित-विराट को साथ देखने को लेकर उत्साह चरम पर

18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर में होने वाले इस बड़े खेल आयोजन को देखते हुए प्रशासन, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। हजारों की संख्या में आने वाले दर्शकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पार्किंग स्थलों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

एमपीसीए के अनुसार, मैच देखने आने वाले दर्शक अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को एसजीएसआईटीएस परिसर के मैदान और बाल विनय मंदिर परिसर में पार्क कर सकेंगे। इन स्थानों पर समतलीकरण, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और दिशा सूचक संकेतक लगाए जा रहे हैं। पार्किंग से स्टेडियम तक दर्शकों को सही मार्गदर्शन मिले, इसके लिए फ्लेक्स और सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा अलग-अलग रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। स्टेडियम के आसपास वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी, वहीं पार्किंग क्षेत्रों से पैदल मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी।

इस मुकाबले को खास बनाने वाली सबसे बड़ी वजह भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को एक साथ वनडे में खेलते देखने का यह दुर्लभ अवसर है। यही कारण है कि इंदौर समेत आसपास के जिलों में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। होटल, ट्रांसपोर्ट और शहर के प्रमुख बाजारों में भी इस मैच का असर साफ नजर आने लगा है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से शुरू हो रही इस द्विपक्षीय सीरीज में कुल तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच बड़ौदा, दूसरा राजकोट और तीसरा इंदौर में आयोजित होगा। ऐसे में इंदौर का मुकाबला सीरीज के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

होलकर स्टेडियम में होने वाले इस मैच की लोकप्रियता का अंदाजा टिकट बिक्री से लगाया जा सकता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जैसे ही टिकट बिक्री शुरू हुई, कुछ ही मिनटों में सभी सीटें बुक हो गईं। क्रिकेट प्रेमियों की भारी मांग के चलते टिकट विंडो खुलने के कुछ ही देर बाद “सोल्ड आउट” का संदेश दिखाई देने लगा।

प्रशासन और आयोजकों का दावा है कि दर्शकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार अनुभव देने के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यह मुकाबला न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि इंदौर शहर के लिए भी एक बड़े आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

--------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/administration-alert-before-indore-odi-concrete-arrangements-from-parking-to/article-42486

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.